Breaking News

Sadhvi Pragya Thakur को उम्मीदवारी बनाये जाने पर जावेद ने कसा तंज

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Sadhvi Pragya Thakur) को हिंदुत्व के एक बड़े चेहरे के तौर पर जाना जाता है। बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मध्य प्रदेश की भोपाल संसदीय सीट पर उम्मीदवार घोषित किया है। इस सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

संघ परिवार के विचारों और कार्यों के लिए

गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल सीट से उम्मीदवार बनाए जाने पर तंज करते हुए ट्वीट किया,”भोपाल में बीजेपी की उम्मीदवार की पसंद सचमुच दोषरहित है। साध्वी प्रज्ञा, संघ परिवार के विचारों और कार्यों के लिए सही व्यक्तित्व हैं, वाह..वाह..वाह।” भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पर सनातन धर्म को अपमानित करने का आरोप लगाया और कहा कि वह भगवा को सम्मान दिला कर रहेंगी।

2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में

ज्ञात होकि वर्ष 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ गैर-कानूनी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम (यूएपीए एक्ट) के तहत मामला अदालत में विचाराधीन है। इस प्रकरण के संबंध में सवाल पूछने पर प्रज्ञा ने कहा,”मझे क्लीन चिट मिली है। जो भी षडयंत्र किये गये हैं, वो षड़यंत्र अपनी जगह फेल हो गए हैं।” मालेगांव बम विस्फोट में आरोपी बनाए जाने की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कांग्रेस एवं दिग्विजय पर निशाना साधते हुए कहा,‘‘उन्होंने (दिग्विजय) कानून का दुरुपयोग किया है और संवैधानिक नियम तोड़े हैं।

सत्य, अहिंसा और धर्म की राह पर चल सकें

साध्वी प्रज्ञा को अपने खिलाफ भोपाल से उतारे जाने पर दिग्विजय ने ट्विटर पर लिखा,‘‘मैं साध्वी प्रज्ञा जी का भोपाल में स्वागत करता हूं। आशा करता हूं कि इस रमणीय शहर का शांत, शिक्षित और सभ्य वातावरण आपको पसंद आएगा। मैं मां नर्मदा से साध्वी जी के लिए प्रार्थना करता हूँ और नर्मदा जी से आशीर्वाद मांगता हूं कि हम सब सत्य, अहिंसा और धर्म की राह पर चल सकें….नर्मदे हर।’’

About Samar Saleel

Check Also

शाहरुख खान ने एड शीरन को सिखाया था डांस, सिंगर ने रिक्रिएट किया सिग्नेचर स्टेप

पूरी दुनिया में अपने गानों से लोगों को दीवाना बनाने वाले हॉलीवुड सिंगर एड शीरन ...