Breaking News

अगर आप वैलेंटाइन डे पर एक दिन में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये जगहें आपके लिए सबसे बेहतरीन हैं

मोहब्बत का वीक चल रहा है यानी के वैलेंटाइन वीक और अब कपल्स को 14 फरवरी का इंतजार है। इस दिन वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट किया जाता है। फरवरी का महीना प्यार के लिए जाना जाता है। इस खास दिन कपल्स एक-दूसरे को स्पेशल फील करवाते हैं। अगर आप भी कपल्स हैं और आप भी घूमने के लिए अच्छी जगहें की तलाश में हैं, तो आप एक दिन के लिए इन जगहों पर जरुर घूमने जाएं।
मुरथल
यदि आप फूड लवर हैं, तो आप मुरथल दिल्ली से बेहद पास है। यहां पर आप कुछ फेमस ढाबे हैं, जिनके पराठे काफी मशहूर हैं। इसके अलावा यहां पर कई ऐसे ट्रैवल स्पॉट है जहां पर आप स्वादिष्ट खाना को एन्जॉय कर सकते हैं।
आगरा
लव बर्ड्स के लिए आगरा से अच्छा क्या हो सकता है। प्यार के इस खास दिन पर आप आगरा में मशहूर ताजमहल घूमें और यहां कई खूबसूरत पर्यटक स्थल जिन्हें आप देख सकते हैं।
मानेसर 
अगर आप दिल्ली के आसापास की जगहों की तलाश कर रहे हैं, तो आप दिल्ली से नजदीक मानेसर जा सकते हैं। यह जगह काफी फेमस है। दिल्ली से 55 किलोमीटर दूर है। यदि आप एक दिन के लिए किसी भी रिसॉर्ट या हॉटल में रुक सकते हैं। यहां घूमने के लिए कई जगहें है।
दमदमा झील
यदि आप दिल्ली के आसापास रहते हैं, तो आप गुरुग्राम की दमदमा झील पर पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। इतना ही नहीं, यहां पर आप कैंपिंग और कुछ एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। एक दिन के लिए यह जगह सबसे बढ़िया है।
वृंदावन
अगर आप आध्यात्मिक जगह पर घूमने के लिए जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप वृंदावन जा सकते हैं। यहां पर आप शांत दिन के लिए जा सकते हैं। वृंदावन में कृष्ण और राधा रानी को समर्पित है कई खूबसूरत मंदिर है। दिल्ली से वृंदावन ज्यादा दूर नहीं है, आप एक दिन में यात्रा से लौट सकते हैं।

About reporter

Check Also

Happy Chocolate Day 2025! : डार्क चॉकलेट को कितनी मात्रा में खाना चाहिए और ये सेहत के लिए कितना फायदेमंद है?

फरवरी के महीना लव बर्ड्स के लिए बेहद खास माना जाता हैं क्योंकि इस महीने ...