Breaking News

स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के पिता का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के पिता गिरीश बत्रा का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को निधन हो गया। मंगलवार को ही इंदरपुरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी प्रार्थना सभा गुरुवार को रखी गई है। मनिका भारत की शीर्ष महिला एकल खिलाड़ियों में से हैं। उन्होंने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल और महिला टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने महिला युगल में रजत और मिश्रित युगल में कांस्य भी जीता था।

भारत की शीर्ष महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने पिछले साल सऊदी स्मैश में शानदार प्रदर्शन किया था और करियर की सर्वश्रेष्ठ एकल रैंकिंग 24 पर पहुंच गईं थीं। वह विश्व रैंकिंग में शीर्ष 25 में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बनीं थीं। तब उन्होंने 15 स्थान की लंबी छलांग लगाई थी। हालांकि, वह मौजूदा समय में महिला एकल में 25वें रैंक पर हैं। हालांकि, पेरिस ओलंपिक में मनिका का एकल में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वहीं, महिला टीम के साथ मिलकर उन्होने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था।

About News Desk (P)

Check Also

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले जसप्रीत बुमराह के भविष्य पर संकट, अगले 24 घंटे में होगा अंतिम फैसला

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 19 फरवरी से आगाज होने जा रहा है, जिसमें अब सिर्फ ...