सुलतानपुर। संत तुलसीदास पीजी कॉलेज (Sant Tulsidas PG College) कादीपुर (Kadipur) का राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर (Special Camp) के पांचवें दिन बुधवार को प्रातः सभी स्वयंसेवकों द्वारा शिविर स्थल की साफ-सफाई की गयी। इसके बाद प्रार्थना स्थल पर इकट्ठा होकर ईश्वर की प्रार्थना की। तत्पश्चात् स्वयंसेविका रिंसी पाल, अंजली पांडेय, अमिता पाल, श्रेया वर्मा ने स्वयंसेवकों को योगाभ्यास कराया। तत्पश्चात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सुधाकर सिंह (Dr Sudhakar Singh) ने संस्कारों में विवाह, जन्म और मृत्यु पर चर्चा करते हुए इनके सही रूप को पहचानने पर बल दिया।
डॉ सुधाकर सिंह ने कहा कि आज संस्करों को देखने का हमारा जो नजरिया है वो बदल गया है, जिसमें सुधार की अवश्यकता है। इसी क्रम में राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत अभिषेक सिंह ने स्वयंसेवकों को रक्तदान के महत्त्व के बारे में बताया। अंत में डॉ सुधाकर सिंह, अभिषेक सिंह और समाजसेवी संतोष सिंह ने कार्यक्रमाधिकारीयों एवं स्वयंसेवकों के साथ शिविर स्थल पर वृक्षारोपण का कार्य किया।
वृक्षारोपण के बाद सभी स्वयंसेवक वापस शिविर स्थल पहुंचे और भोजन के उपरांत अपराह्न 1:30 बजे बौद्धिक सत्र का प्रारंभ हुआ। आज बौद्धिक सत्र का विषय ‘राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ था। इस अवसर पर काशी प्रान्त के पर्यावरण प्रमुख कृष्ण मोहन ने अपने वक्तव्य में पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से राष्ट्र के सतत विकास के विभिन्न पहलुओं की चर्चा की।
Lucknow University: हिंदी विभाग में युवा कवि सम्मेलन एवं मुशायरा संपन्न
इस क्रम में डॉ सतीश कुमार सिंह प्राचीन इतिहास विभाग ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र के सामाजिक और आर्थिक विकास की आधारशिला होते हैं। विश्व में जितने भी महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं, उसमें युवाओं के लगन और बलिदान का अतुलनीय योगदान रहा है। इसलिए कहा जाता है जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है।
कार्यक्रम में सौम्य मौर्या, वीणा तिवारी, अर्पिता मिश्रा, सचिन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका मुस्कान मौर्या ने किया। उक्त अवसर पर संजय सिंह ,डॉ शनि कुमार शुक्ल, प्रतीक कुमार मौर्य, आरजू मिश्रा कार्यक्रमाधिकारीयों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।