Breaking News

पुलिस का ये कैसा इंसाफ!!

सहारनपुर. प्रदेश की योगी सरकार कानून व्यवस्था कायम रखने के प्रदेश भर में वादों के बड़े बड़े पुलिंदे बांधते फिर रही है,लेकिन सहारनपुर में स्थिति इसके बिल्कुल ही विपरीत है।

यहाँ की पुलिस किसी को जान का खतरा होते हुए भी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है। उधर फोन पर लगातार मिल रही धमकी से पीड़ित का परिवार सदमे में है। जिसके चलते पीड़ित की पत्नी को आज अस्पताल में भर्ती भी करवाना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक मामला कैलाशपुर निवासी पेशे से डॉक्टर का है। डॉक्टर को क़रीब 10 दिन पहले फोन पर कई बार गोली मारकर जान से मारने व बच्चों का अपहरण करने की धमकी दी गयी। फोन पर मारने की धमकी व अपहरण कि सूचना मिलने से डरे सहमे डॉक्टर दंपत्ति में इसकी सूचना थाना प्रभारी सुशील कुमार को दी।गागलहेड़ी थाना प्रभारी ने मामले को गम्भीर लेते हुए इसकी जांच थाने में तैनात दरोगा को सौंपी। एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी जांच में जुटे दरोगा साहब अभी तक काल डिटेलके आधार पर आरोपियों को महज पकड़ने के प्रयास में जुटे हुए हैं। जब पीड़ित ने दोबारा इस सम्बन्ध में उक्त दरोगा से सम्पर्क किया तो दरोगा ने उल्टे सर्विलेंस की मदद लेने का हवाला देकर उन्हें ताल दिया।

About Samar Saleel

Check Also

सरकारी जमीन पर से हटाया गया अवैध कब्जा, 20 करोड़ की संपत्ति मुक्त

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ (Municipal Corporation Lucknow) द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त (Government Land ...