Breaking News

पत्ता गोभी खाने से हमारे शरीर को मिलते है ये फायदे

पत्ता गोभी खाने से हमारे शरीर को बहुत सारे फायदे मिलते है। पत्तागोभी का उपयोग अक्सर सलाद और चायनिज डिश में किया जाता रहा है। पत्ता गोभी को बंद गोभी भी कहा जाता है।

पत्तागोभी में विटामिन,लोहा और पोटेशियम भरपुर मात्रा में पाया जाता है। पत्ता गोभी में बहुत से रोगों की क्षमता मौजूद होती है। इसे खाने से वजन भी घटता है और शरीर को बहुत ज्यादा ताकत भी मिलती है। हम आपकों पत्ता गोभी से होने वाले कुछ जबरदस्त फायदों के बारें में बता रहे है।

-पत्‍तागोभी में भी दूध के बराबर कैल्शियम पाया जाता है, जो आपकी हड्डियों को बहुत ज्यादा मजबूत बनाता है।

-पत्‍ता गोभी के लगातार सेवन से शरीर में बीटा केराटिन बढ़ जाता है, जो आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

-पत्तागोभी में लैक्टिक एसिड नामक तत्व पाया जाता है, जिसकी वजह से यह एक अच्छा पेनकिलर भी है। यह आपको मांसपेशियों के दर्द से तत्काल मुक्ति दिलाता है।

-स्वास्थ्य के लिए सेहतमंद पत्‍तागोभी में एंटी ऑक्‍सीडेंट की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

-पोषक तत्वों से भरपूर पत्तागोभी में अमीनो एसिड अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है, जो घुटने और जोड़ों की सूजन को कम करने में मदद करता है।

-पत्तागोभी में पाए जाने वाले पोषक तत्व कैंसर जैसे रोगों की रोकथाम करते हैं।

About News Room lko

Check Also

लगातार एसी की हवा में बैठे रहने से हो सकता है गंभीर नुकसान, डॉक्टरों के अनुसार क्या हैं इसके प्रभाव?

एयर कंडीशनर आधुनिक जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बन चुका है, जो अत्यधिक तापमान से ...