Breaking News

डिफेंस एक्सपो के लिए लखनऊ में चलेंगी 105 सिटी बसें

सिटी परिवहन राजधानी लखनऊ में फरवरी माह में होने वाले डिफेंस एक्सपो के लिए 105 सिटी बसें चलाएगा. डिफेंस एक्सपो आम जनता के लिए आठ और नौ फरवरी को खोला जाएगा.

सिटी परिवहन के प्रबंध निदेशक आरके मंडल ने सोमवार को बताया कि फरवरी माह में आयोजित होने वाले डिफेंस एक्सपो की तैयारी तेजी से चल रही है. अगले महीने की आठ और नौ फरवरी को डिफेंस एक्सपो आम जनता के लिए खोला जाएगा. इसके लिए 105 सिटी बसों चलाई जाएंगी. इनमें 70 बसें सीएनजी से और 35 बसें इलेक्ट्रिक से चलेंगी.

उन्होंने बताया कि 70 सीएनजी बसों की मरम्मत की जिम्मेदारी परिवहन निगम को दी गई है. इन बसों की मरम्मत गोमती नगर स्थित कार्यशाला में की जाएगी. इसके अलावा सिटी बसों की संख्या कम होने पर 60 रोडवेज बसें शहर में दैनिक यात्रियों के लिए चलाई जाएंगी.

दरअसल, इस समय गोमती नगर और दुबग्गा डिपो से 215 सिटी बसें चल रही हैं. लखनऊ में डिफेंस एक्सपो-2020 का आयोजन पांच से नौ फरवरी के बीच होने जा रहा है.

About Aditya Jaiswal

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...