Breaking News

यहाँ अज्ञात दरिंदो ने युवक की चाकू घोंपकर की हत्या व मौके पर हुए फरार

समयपुर बादली (Samaypur Badli) इलाके में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान शिवकांंत के रूप में हुई है। वह मूलरूप से कानपुर (Kanpur) का रहने वाला था। पिछले साल से वह अपने जीजा सुरेन्द्र के साथ बादली गांव में रहता था।  शाम को पीसीआर को सुरेन्द्र ने शिवकांत की हत्या की सूचना दी थी। पुलिस बाबा साहेब अंबेडकर पहुंची।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
पुलिस (Police) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। सुरेन्द्र ने पुलिस को बताया कि उसके साथ शिवकांत और शिवकांत का भाई विजय भी अपने परिवार के साथ रहता है। वह अपने दोनों सालों के साथ एलईडी बनाने वाली फैक्ट्री में नौकरी करता है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे शिवकांत फैक्ट्री मालिक विनोद के ऑफि स लाल किला गया था। साढ़े तीन बजे शिवकांत से फोन पर बात भी हुई थी। उसने कहा था कि कुछ देर बाद वह वापस फैक्ट्री आ जाएगा। छह बजकर 50 मिनट पर शिवकांत के फोन से किसी अंजान युवक ने संपर्क किया। जिसने बताया कि शिवकांत का झगड़ा हो गया है। उसको किसी ने बुरी तरह से पीटा है।

सीने से बह रहा था खून
कॉलर ने उसे गंदा नाला पार करके बादली गांव में आने के लिए कहा। उसने तुरंत फैक्ट्री में काम करने वाले लड़कों को फोन कर मौके पर पहुंचने के लिए कहा। वह भी कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गया। शिवकांत एक जगह खून से लथपथ हालत में बैठा हुआ था। सीने में किसी धारदार हथियार से वार कर रखा था। उसके सीने से काफी खून बह रहा था। उसे ऑटो से सरोज अस्पताल ले गया, जहां पर डॉक्टरों ने उपचार का खर्चा काफी ज्यादा बताया। वह शिवकांत को लेकर बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल पहुंचा। वह रास्ते में बता रहा था कि उसे एक लड़के ने चाकू मारा है। वो कौन था, वह नहीं जानता है। अस्पताल ले जाने पर उपचार के बीच डॉक्टरों ने शिवकांत को मृत घोषित कर दिया। शिवकांत की हत्या की जानकारी परिवार और पुलिस को दी।

About News Room lko

Check Also

ब्रिगेडियर नीरज पुनेठा ने 5 यूपी एअर स्क्वाड्रन एनसीसी लखनऊ यूनिट का निरीक्षण किया

लखनऊ। 5 यूपी एअर स्क्वाड्रन एनसीसी लखनऊ यूनिट का वार्षिक निरीक्षण 16 मई 2024 को ...