Breaking News

बिग बॉस की इस एक्स कंटेस्टेंट ने मंगेतर के खिलाफ पुलिस में दर्ज की शिकायत, लगाए ये गंभीर आरोप

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सनम शेट्टी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में है। सनम शेट्टी ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, अभिनेत्री सनम शेट्टी ने अपने मंगेतर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जी हां, अभिनेत्री सनम शेट्टी का आरोप है कि सगाई करने के बाद उनका मंगेतर अब शादी करने के बच रहा है। सनम शेट्टी के मंगेतर का नाम तर्षण है। तर्षण टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो तमिल बिग बॉस के सीजन तीन में नजर आ चुके है।

सनम शेट्टी का आरोप है कि तर्षण उनसे शादी करने से बच रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने ये शिकायत की है। जी हां, अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की खबर के मुताबिक- सनम शेट्टी ने तर्षण से पिछले साल जून में सगाई की थी। ये दोनों जुलाई में शादी करने वाले थे। लेकिन नही हो पाई। हालांकि सनम शेट्टी ने पुलिस में शिकायत करने के बाद प्रेस कांफ्रेंस भी की, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि वह तर्षण के माता-पिता से मिलने श्रीलंका भी गयी थीं, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।

सनम ने तर्षण को मीडिया के सामने आने को भी बोला जो लंबे समय से ऐसा करने से बच रहे हैं। सनम शेट्टी ने कहा कि वह चाहती हैं कि तर्षण मीडिया के सामने आए और स्वीकार करें कि मैंने उनका करियर संवारने में मदद की है। अभिनेत्री सनम शेट्टी ने ये भी कहा कि दोनों रिलेशनशिप में थे, मगर तर्षण पीछे हट गए हैं। तमिल बिग बॉस सीजन 3 के एक्स कंटेस्टेंट तर्षण अपनी मंगेतर सनम शेट्टी के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।तर्षण पिछले साल साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार कमल हासन के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन तीन में नजर आए थे।

हालांकि रियलिटी शो बिग बॉस 3 में रहते हुए तर्षण की नजदीकियां शेरिन के साथ देखने को मिली थीं। शो के अंदर दोनों को हमेशा साथ देखा जाता था। इन दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। बिग बॉस में रहने के दौरान तर्षण और शेरिन के रिश्ते काफी खट्टे मीठे रहे थे, जैसा कि इस शो का फॉर्मेट रहा है। दोनों को दर्शकों का खूब प्यार मिला, लेकिन दोनों में से कोई भी शो नहीं जीत सका। मीडिया से बात करते हुए सनम शेट्टी ने तर्षण और शेरिन के रिश्ते को लेकर भी प्रतिक्रिया दी थी।

सनम शेट्टी साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री में से एक हैं। सनम शेट्टी तमिल के अलावा कन्नड़ सिनेमा की ज्यादातर फिल्मों में काम कर चुकी है। सनम शेट्टी ने शानदार अभिनय से लाखों दिलों को जीता है। साल 2016 में सनम शेट्टी ने मिस साउथ इंडिया का खिताब भी जीता था। उन्होंने साल 2012 की फिल्म अमबूली से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। सनम शेट्टी इन दिनों अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है जिसमें वह मशहूर अदाकारा हंसिका मोटवानी के साथ दिखाई देंगी।

About News Room lko

Check Also

‘पुष्पा 2: द रूल’ में देखने को मिलेगा यह दमदार सीन, हैदराबाद में शूट कर रहे हैं अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का सिनेमा प्रेमियों को बेसब्री ...