Breaking News

यहाँ देखे भूख बढ़ाने के कुछ घरेलु उपाय जिसकी मदद से मात्र दो हफ्ते में आप हो जाएंगे तंदरुस्त

भागदौड़ भरी लाइफ में व्यक्ति अपने शरीर का ध्यान रख नहीं पाता है। व्यस्त जिंदगी में फंसे रहने की वजह से कई लोग अपनी भूख पर भी ध्यान नहीं देते। ऐसे में शारीरिक रूप से कमजोरी होने लगती है। समय के साथ यह एक विकट समस्या बन जाती है और व्यक्ति भूख ना लगने की समस्या से ग्रसित हो जाता है। यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो हम आपको भूख बढ़ाने के कुछ कारगर उपाय बता रहे है। जिनके इस्तेमाल से आपकी समस्या का हल हो जाएगा।

शारीरिक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए संतुलित आहार हर व्यक्ति के लिए आवश्यक होता है। यदि आप ऐसा नहीं कर पा रहे है तो यह एक बड़ी समस्या है जिसका निदान होना जरुरी है। आप यदि भूख ना लगने की समस्या से ग्रसित है तो नीचे दी गई विधि को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनावें। यह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। चलिए विस्तार से जानते है सामग्री और उसे बनाने के बारे में पूरी जानकारी …

सामग्री: बिना बीज का मुनक्का। हरड़। चीनी। शहद।

बनाने का तरीका: सबसे पहले बाजार से मुनक्का खरीदकर लाने के बाद उसके बीज निकाल देवें। इसके बाद थोड़ी सी हरड़ ले और साथ ही पीसी हुई चीनी लेवें। मुनक्का, हरड़ और पिसी चीनी को शहद के साथ मिलाकर एक मिश्रण बना लेवें। इस मिश्रण में से एक चम्मच सुबह-शाम रोजाना सेवन करें।

मुनक्का, हरड़, चीनी और शहद से मिलकर बने इस मिश्रण को प्रतिदिन खाने से आपको भूख बढ़ाने में सहायता मिलेगी। इस मिश्रण का सेवन करने से भूख बढ़ेगी और शरीर हष्ट-पुष्ट बनेगा। भूख बढ़ाने के लिए यह पुराने जमाने का एक आयुर्वेदिक नुस्खा है, जिसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं होता है।

About News Room lko

Check Also

कहीं आप भी तो बाल धोते वक्त नहीं करते ये गलतियां ? अगर हां तो संभल जाएं, वरना होगा हेयर फॉल

आज के समय में बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से लोगों के ...