Breaking News

युवा रालोद के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के लखनऊ आगमन व पदभार ग्रहण करने पर प्रदेश मुख्यालय में हुआ जोरदार स्वागत 

लखनऊ, 12 सितम्बर। आज युवा राष्ट्रीय लोकदल के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल के लखनऊ आगमन और पदभार ग्रहण करने पर प्रदेश मुख्यालय में रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने रविन्द्र सिंह पटेल को पगड़ी पहनाकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

स्वागत से पूर्व रविन्द्र सिंह पटेल ने किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें नमन किया। साथ ही पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता वेद प्रकाश शास्त्री, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष राम सिंह पटेल का भी रालोद कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल को बूथ स्तर तक ले जाकर संगठन को मजबूत करना है। इसमें युवाओं की बड़ी जिम्मेंदारी होती है। श्री पटेल को युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेंदारी मिलने से राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को पूरे प्रदेश में बल मिलेगा और युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

रविन्द्र सिंह पटेल ने युवाओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह ने ऐसे व्यक्ति को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का मौका दिया है, जो सही को सही तथा गलत को गलत कहने का जज्बा रखता है। “अभी तो निजाम बदला है वक्त बदलते देर नहीं लगेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश हमारा है अब पूर्वांचल की बारी है।” कार्यक्रम का संचालन अल्पसख्ंयक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद तथा स्वागत समारोह का संयोजन अफसर अली ने किया है।

स्वागत समारोह में खेल प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव अनुपमा चौधरी, रमावती तिवारी, इकराम सिंह, महेश पाल धनगर, आशीष तिवारी, शफीक सिददीकी, संजय, प्रमोद शुक्ला, अनिल पाल, वीरेन्द्र तोमर, राम सिंह वर्मा, श्याम सिंह, विष्वनाथ पटेल, रामजियावन वर्मा, मोहम्मद हासिम, धीरेन्द्र सिंह, रंजीत यादव, कालिका, ठाकुर शैलेन्द्र सिंह, मो. आमिर, रवि लोधी आदि रालोद नेता तथा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलेज की फ्रेशर्स पार्टी में मानसी साहू बनीं मिस खुन खुन जी

लखनऊ। आज प्राचार्या प्रो अंशु केडिया के निर्देशन में खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज ...