Breaking News

आप लखनऊ जिला अध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव ने की जिला कमेटी का गठन

जिला महासचिव शबीना सिद्दकी और प्रीतपाल सिंह सलूजा को कोषाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

जिला समिति विस्तार में 31 नए सदस्यों को दी गईं ज़िम्मेदारिया

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय गोमतीनगर में ज़िला कमेटी का गठन किया गया है जिनमें विभिन्न पदों पर नामों की घोषणा की गई है। कमिटी विस्तार आप के लखनऊ जिला अध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव के तत्वाधान में हुई। सभी पदों की महत्ता और विभिन्न लोगों को जोड़ने के उद्देश्य के बारे में बताया गया की पार्टी के कार्यों को घर घर पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा रहा है जिससे पार्टी सदस्य आम जनमानस तक पहुँच सकें और उनकी समस्याओं का निवारण करें।

विभिन्न पदों पर जिन नामों की घोषणा की गई है उनमें शबीना सिद्दीकी को महासचिव, प्रीत पाल सिंह सलूजा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद हेतु असद अब्बास,अनुराग मेहरोत्रा, माजिद अली, रितु अग्रवाल, संजीव पटेल, संगीता जयसवाल, गीतांजलि शर्मा ,अजय यादव, धीरज कुमार, गिरजेश वर्मा, अभय सिंह, धीरेंद्र सिंह भुल्लर को नियुक्त किया गया है।

सचिव की जिम्मेदारी देते हुए शादाब शेख, विनय अरोड़ा, रवि दीक्षित, नोएल जैकब, हिमांशु राणा, आर.के. गौतम, रामानंद चौरसिया, विवेक श्रीवास्तव, सत्येंद्र पाल, विपिन यादव और गौसुल जामा को नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया इंचार्ज के लिए शुभम कुमार आनंद को और मीडिया इंचार्ज के लिए सोमनाथ दुबे को नियुक्त किया गया है। सदस्य पद हेतु गुड़िया सिंह, आदित्य दीक्षित, सलमान कुरेशी और शिव भोला को चयनित किया गया है।

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...