Breaking News

सुशांत की पहली बर्थ एनिवर्सरी पर उनका यह ख़ास सपना पूरा करेंगे अभिषेक कपूर

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का जन्म आज ही के दिन हुआ था लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने साल 2020 में 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसे में आज सुशांत के जन्मदिन के दिन लोग उन्हें याद कर रहे हैं। वैसे सुशांत के कई सपने हैं जिन्हे लेकर उन्होंने मौत को गले लगा लिया। वह आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके सपने आज भी जिन्दा है। उन्होंने अपने सपनों के बारे में अपनी डायरी में लिख रखा था। अब जब आज सुशांत की पहली बर्थ एनिवर्सरी है तो उनके खास दोस्त और काय पो छे, केदारनाथ में काम कर चुके डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने उनका एक सपना पूरा किया है।

जी दरअसल एक वेबसाइट की माने तो अभिषेक कपूर और उनकी पत्नी प्रज्ञा ने सुशांत के एक सपने को फैसला लिया है। जी दरअसल उन्होंने सुशांत का सपना पूरा करने के लिए आज का दिन चुना है जो सुशांत का जन्मदिन का दिन है। आपको हम यह भी बता दें कि प्रज्ञा एक एनवायरमेंटिस्ट हैं और उन्होंने सुशांत के जन्मदिन पर पेड़ लगाने की योजना बनाई है। आज दोनों मिलकर करीब 1000 पेड़ लगाने वाले हैं। वैसे यह सपना सुशांत की लिस्ट में 11वें नंबर पर था।

सुशांत ने अपने 50 सपनों की लिस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की थी जो हम आपको पहले ही दिखा चुके हैं। फिलहाल प्रज्ञा ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा- ‘किसी भी इच्छा को अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए। सुशांत ने कई सपने देखे थे जिन्हें वह पूरा करना चाहते थे। हम सभी को तो पूरा नहीं कर सकते हैं लेकिन 1,000 पेड़ लगाना यह हम जरुर कर सकते हैं। हमे लगा उनकी बर्थ एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने का यह सही तरीका है।’

About Aditya Jaiswal

Check Also

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर सामने आया राजकुमार राव का बयान, बोले- आप मशहूर हैं इसलिए इसकी…

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘श्रीकांत-आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ ...