Breaking News

आखिर क्यों झड़ते हैं बाल, राहत पाने के लिए ऐसे बनाए करी पत्ता हेयर मास्क

बालों का झड़ना एक आम समस्या है। इससे लाखों लोग परेशान हैं। बाल झड़ने से चेहरे की खूबसूरती पर असर होता है, क्योंकि बाल खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए जाने जाते हैं, जिन लोगों के बाल झड़ने लगते हैं तो वह तनाव में आ सकते हैं। कुछ लोग शर्मिंदगी भी महसूस करते हैं। अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है।

करी पत्ता सेहत के साथ बालों के लिए भी फायदेमंद हैं। करी पत्ता में प्रोटीन, विटामिन और बीटा-कैरोटीन जैसे गुण मौजूद होते हैं, जोकि आपके बालों को घना और मजबूत बनाने में मददगार होते हैं। इस खबर में हम आपके लिए करी पत्ता हेयर मास्क लेकर आए हैं, जो बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से आपको राहत दिलाएगा।

बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। हॉर्मोनल बदलाव पहला कारण होता है, वहीं किसी गंभीर बीमारी के चलते भी बाल झड़ सकते हैं। अनुवांशिकता भी बाल झड़ने की एक वजह हो सकती है, जबकि उल्टा सीधा खानपान और बढ़ती उम्र भी बालों के झड़ने का कारण बनती है।

करी पत्ता हेयर मास्क तैयार करने की विधि

सबसे पहले यह घरेलू नुस्खा तैयार करने के लिए आपको 10 से 12 करी पत्तों की जरूरत होगी। इसके आपको 2 चम्मच नारियल तेल लेना है। इन दोनों चीजों की मदद से आप करी पत्ता हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं।

  • एक पैन में 2 चम्मच नारियल का तेल डालना है।
  • अब इसको गर्म करने के लिए गैस पर रख दें।
  • गर्म होने के बाद उसमें 10-12 करी पत्ता डालें।
  • फिर इसे 5-7 मिनट तक पकाएं और गैस बंद करें।
  • अब तेल को रूम टेंपरेचर पर ठंडा होने के लिए रखें।
  • इस तरह आपका करी पत्ता हेयर मास्क तैयार है।

बालों में करी पत्ता हेयर मास्क लगाने की विधि

सबसे पहले इस मास्क को स्कैल्प और बालों में अच्छे से लगाएं।
फिर फिंगर टिप की मदद से आप स्कैल्प की अच्छे से मालिश करें।
फिर इसे करीब आधे या एक घंटे तक लगा रहने दें।
अब माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धोकर साफ करें।
इससे आपको झड़ते बालों से छुटकारा मिल जाएगा।

About News Room lko

Check Also

नीता अंबानी से काव्या मारन तक, ये हैं आईपीएल टीमों की सबसे अमीर महिलाएं

आईपीएल 2024 जारी है। आईपीएल में कई टीमो की ब्रांड वैल्यू करोड़ों में है। इन्हीं ...