Breaking News

शादी के बाद हनीमून पर इस खूबसूरत जगह के लिए रवाना होंगे वरुण नताशा

बॉलीवुड के चार्मिंग हीरो वरुण धवन आज अपनी बचपन की दोस्त नताशा के साथ शादी के बंधन में बंध रहे हैं। वहीं सोर्स की माने तो पंडित जी भी वेन्यू पर पहुंच गए हैं। शादी की रस्में शुरु हो गई हैं। खबरों की माने तो वरुण नताशा की शादी पंजाबी स्टाइल में होगी। वरुण की फैमिली की तरफ से नताशा के लिए दुल्हन का जोड़ा और बाकी रस्मों की चीजें भेजी गईं थीं। वहीं अब फैंस दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।

जितना एक्साइडेट लोग वरुण की शादी के लिए हैं उतना ही एक्साइडेट फैंस ये जानने के लिए हो रहे हैं कि आखिरकार वरुण अपने हनीमून पर कहां जाएंगे ? पहले खबरें ये आ रही थीं कि कोरोना के चलते वरुण और नताशा अपने हनीमून के लिए कहीं नहीं जाएंगे। वरुण अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर भी काफी बिजी हैं। इसलिए हनीमून का कोई प्लान नहीं किया गया। वरुण की इस बात को जानकर फैंस काफी काफी मायूस हुए थे। वहीं खबर अब यह भी आ रही है कि वरुण ने अब अपना मन बदल लिया है।

वरुण अब नताशा के साथ तुर्की जाने का प्लान बना रहे हैं। दोनों एक साथ अपने क्वालिटी टाइम को एंजॉय करना चाह रहे हैं। सोर्स के मुताबिक दोनों तुर्की में Ciragan Palace Kempinski में रुकने वाले हैं। इस जगह से समंदर का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। ये आलीशान होटल कपल के वेकेशन को और भी यादगार बना देगा। बता दें कि ये होटल तुर्की के सबसे मंहगे होटलों में से एक है।

दोनों की शादी की रस्में चल रही हैं। वहीं बता दें कि Varusha की शादी के लिए कई सेलेब्स अलीबाग आए हुए हैं। वहीं दूल्हे राजा शुक्रवार को बैचलर पार्टी करते भी नजर आए थे। इस पार्टी में वरुण के सारे करीबी और दोस्त शामिल हुए थे।

वेन्यू पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वेन्यू के चारों तरफ सिक्यॉरिटी गॉर्ड को तैनात किया गया है। सभी जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं सफी स्टाफ तो कहा गया है कि कोई भी फोन का इस्तेमाल नहीं करेगा।

About Ankit Singh

Check Also

तत्क्षण मर्डर मिस्ट्री के साथ प्रेम कहानी भी

लखनऊ। हिंदी सिनेमा जगत नित नये प्रयोग के लिए जाना जाता है। इसी क्रम में ...