Breaking News

घरेलू विवाद में फंदे पर झूली महिला, पत्नी की मौत के बाद रायबरेली में तैनात सिपाही पति ने भी लगाई फांसी

संतोषी के परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का लगाया आरोप

औरैया। पत्नी के सुसाइड के महज डेढ़ घंटे बाद सिपाही पति ने खुद भी फांसी लगा ली। औरैया में जहां पत्नी का ससुराल में फंदे से लटकता शव बरामद हुआ, वहीं रायबरेली में तैनात सिपाही पति का उसके कमरे में शव बरामद हुआ। घटना के पीछे का कारण मामूली पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

एक साल पहले ही हुई थी शादी

औरैया के मोहल्ला बनारसी दास पश्चिम निवासी उपेंद्र कुमार (32) यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था। एक साल पहले ही नवंबर 2023 में उसकी शादी इटावा निवासी संतोषी (26) के साथ हुई थी। शुक्रवार को ससुरालियों ने संतोषी को पंखे से फंदे के सहारे लटकते देखा। तत्काल उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां दोपहर 12:55 पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घरेलू विवाद में फंदे पर झूली महिला, पत्नी की मौत के बाद रायबरेली में तैनात सिपाही पति ने भी लगाई फांसी

वहीं रायबरेली के ऊंचाहर कोतवाली में ड्यूटी पूरी कर सिपाही पति उपेंद्र गायत्री नगर स्थित अपने किराए के मकान में पहुंचा। कुछ देर बाद जब सहकर्मियों ने उसे कई बार कॉल की तो फोन रिसीव नहीं हुआ। दोपहर 2:30 बजे उपेंद्र के कमरे पर पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटकता पाया।

👉 दिवाली तक बिकेंगी 45 लाख से अधिक गाड़ियां, पूछताछ तीन गुना बढ़ी; कंपनियां दे रहीं आकर्षक ऑफर

घटना से पहले हुई थी फोन पर बात, हत्या का आरोप

जानकारी के अनुसार घटना से कुछ समय पूर्व उपेंद्र और संतोषी की फोन पर बात हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच काफी झगड़ा भी हुआ था। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद से संतोषी को उसके ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।

घरेलू विवाद में फंदे पर झूली महिला, पत्नी की मौत के बाद रायबरेली में तैनात सिपाही पति ने भी लगाई फांसी

उपेंद्र भी पुलिस में होने की धमकी देता था। इसके बाद आए दिन विवाद होता था। कई बार सुलह भी हो चुकी थी। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों के खिलाफ संतोषी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।

फोरेंसिक टीम पहुंची, पुलिस कर रही जांच

औरैया में घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का खुलासा होगा। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।

घरेलू विवाद में फंदे पर झूली महिला, पत्नी की मौत के बाद रायबरेली में तैनात सिपाही पति ने भी लगाई फांसी

वहीं रायबरेली में घटना के बाद सीओ अरुण नौहार ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन 

About Amit Anand Kushwaha

Check Also

समकालीन मूर्तिशिल्प लखनऊ के सुंदरीकरण में विशेष सहयोग करेंगे- वंदना सहगल

लखनऊ। वास्तुकला एवं योजना संकाय, टैगोर मार्ग परिसर में पिछले पांच दिनों से शैल उत्सव ...