Breaking News

सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकेंगे कांग्रेसी: अजय कुमार लल्लू

गोरखपुर। कांग्रेस के कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकने के लिए तैयार है। नागरिक संशोधन बिल लाकर भाजपा सरकार जनता को एक बार फिर नोटबन्दी की तरह लाइन में खड़ा करना चाहती है तथा सत्ता के नशे में चूर यह सरकार बेकसूरों को भी कसूरवार बनाकर जेल में डालने का कार्य कर रही है। जिसका विरोध कांग्रेस के कार्यकर्ता पुरजोर रूप से करें। जिससे बेगुनाह लोगों को फर्जी तरीके से फसाये जाने से बचाया जा सके।

उक्त बातें काग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सहजनवा थाना चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा के गलत नीतियों का विरोध अब जनता भी करना शुरू कर दी है। जिसका परिणाम झारखंड का विधान सभा चुनाव है। पार्टी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रयासरत रहे तथा भाजपा की गलत नीतियों का एकजुट होकर विरोध करें।

भाजपा की गलत नीतियों का जनता समय आने पर जबाब अवश्य देगी। बतादें कि अजय कुमार लल्लू लखनऊ से चल कर गोरखपुर में हुए नागरिक संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ हुए पुलिसिया कार्यवाही पर उनके परिजनों से मिलने जा रहे थे। इस अवसर गब्बूलाल प्रजापति, श्रवण पांडेय, संजय चौबे, आलोक त्रिपाठी, संजय सिंह, डॉ. द्वारिकानाथ गुप्ता, सत्य प्रकाश तिवारी, ऋषि चंद गुप्ता, सुनील पांडेय, भोला प्रसाद, सईद बाबू रहबर, नरसिंह नारायण त्रिपाठी, घटोत्कक्ष शुक्ल, बद्रीनाथ शुक्ल, सुदर्शन शुक्ल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट- रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन

मुंबई। जब इस देश में एक खेल के रूप में आर्म रेसलिंग के विकास की ...