Breaking News

अखिलेश को लगा एक और झटका, योगी से मिले सपा के ये नेता, जाने के लिए पढ़े खबर

लोकसभा चुनाव मिशन 2024 को लेकर भाजपा का कुनबा बढ़ाने का अभियान जारी है। लोकसभा चुनाव से पहले विरोधियों को एक के बाद एक झटका दे रही है। पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, उसके बाद घोसी से समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह को अपने साथ लाने में कामयाब रही।इस कड़ी में अगला नाम सपा नेता सुखराम यादव का हो सकता है।

👉ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान , कहा मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी को ऐसा…

अखिलेश को लगा एक और झटका, योगी से मिले सपा के ये नेता

इससे पहले घोसी विधानसभा सीट से सपा के विधायक रहे दारा सिंह ने समाजवादी पार्टी और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को विधानसभा में स्पीकर सतीश महाना से मुलाकात करके अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके बाद दारा सिंह भाजपा में शामिल हो गए। दारा सिंह को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाकर घर वापसी कराई। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

उन्होंने मंगलवार को पत्नी और बेटे मोहित यादव के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सुखराम बीते काफी समय से सपा मुखिया अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं। पिछले साल सीएम योगी चौधरी हरमोहन सिंह स्मृति समारोह में भाग लेने भी गए थे। सुखराम यादव के बेटे मोहित यादव पहले ही भाजपा का दामन थाम चुके हैं। अब सुखराम के भी आने की चर्चा है।

About News Room lko

Check Also

अच्छा प्रशासन ही अयोध्या को प्रसिद्धि दिला रहा है- डॉ हीरालाल

• अवध विश्वविद्यालय में टूरिस्ट गाइड प्रोग्राम के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन अयोध्या। डाॅ राममनोहर ...