Breaking News

अपनी नागरिकता को लेकर छिड़ी बहस के बीच आलिया भट्ट का पोस्ट, बोलीं- कोई भी तर्क…

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान समेत कई बॉलीवुड सितारों ने मतदान किया। रणबीर कपूर भी मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनकी पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट नहीं दिखाई दीं। आलिया के फैंस भी इंतजार कर रहे थे कि वे भी मतदान करने आएंगी। मगर रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भारतीय नागरिक नहीं हैं, जिस कारण वह वोट नहीं दे सकतीं। इसी बीच सोशल मीडिया पर आलिया की नागरिकता को लेकर बहस छिड़ गई है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे लेकर बहस कर रहे हैं कि आलिया भारतीय नागरिक नहीं हैं। उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। इसी बीच आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। उनके इस पोस्ट को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने सोशल मीडिया चल उनकी नागरिकता बहस को लेकर ये पोस्ट किया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह पोस्ट उनकी नागरिकता के बारे में चल रही चर्चा को लेकर है या नहीं।

आलिया भट्ट ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘प्यार, कोई भी तर्क, चाहे वह कितना भी मजबूत क्यों न हो, उस शब्द को हरा नहीं सकता।’ उन्होंने ‘द गुड वर्ड’ हैशटैग के साथ अपने इंस्टाग्राम पर ये स्टोरी साझा की है। उनके इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर चल रही बहस से जोड़ा जा रहा है।

अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने अपने बारे में सबसे ज्यादा गूगल पर खोजे जाने वाले सवालों का जवाब दिया था। इन सवालों में यह भी शामिल था कि क्या वह ब्रिटिश नागरिक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया ने इस दौरान पुष्टि की था कि उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। उन्होंने बताया था कि उनकी मां का जन्म बर्मिंघम में हुआ था, जबकि वह खुद भारत में पैदा हुईं और पली-बढ़ीं। आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थीं। फिलहाल वह ‘जिगरा’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी।

About News Desk (P)

Check Also

ओबामा की हायर ग्राउंड और नेटफ्लिक्स के बीच बढ़ी रचनात्मक साझेदारी, होगी बहुवर्षीय फर्स्ट लुक डील

अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस ...