Breaking News

भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाने चला अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल

वाराणसी। काशी में आयोजित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने उपस्थित विभिन्न जनपदों से पधारे पदाधिकारियों की उपस्थिति में कहा कि हमारा व्यापार मंडल भारत सरकार से मांग करता है की बाल दिवस की भांति 3 सितंबर को व्यापारी दिवस घोषित किया जाए।

भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाने चला अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल

इसी तरह से शिक्षकों की भर्ती पंजीकृत व्यापारियों को विधान परिषद में सदस्य चुनने का अधिकार मिले। संदीप बंसल ने यह भी कहा 60 दिन के अंदर व्यापार मंडल की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके लिए 18 मंडलों में आज से 18 प्रभारियों की घोषणा की गई है। बैठक में तय किया गया है कि एक व्यक्ति के पास एक पद रहेगा। इस अवसर पर संदीप बंसल द्वारा व्यापारियों को भामाशाह पुरस्कार देने की मांग की गई और साथ में देश का खुदरा बचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कंपनियों पर शिकंजा कसने की मांग की गई।

इस अवसर पर 60 वर्ष के पश्चात व्यापारियों को पेंशन देने की मांग की गई। इस अवसर पर देवरिया से पधारे प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र त्रिपाठी बलिया से वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद गांधी, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पालघर मऊ से प्रदेश मंत्री राम गोपाल गुप्ता, जालौन से संगठन मंत्री सिद्धू शिवहरे, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू वर्मा इत्यादि मौजूद थे।

इस अवसर पर सम्पूर्ण प्रदेश से कई सौ व्यापारी काशी में पधारे थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन महानगर अध्यक्ष राकेश जैन और सहयोग युवा के अध्यक्ष रवि जायसवाल ने किया। स्वागत श्री शेष पाल गर्ग द्वारा किया गया। इस अवसर पर व्रम भरत ओझा राजू बाजोरिया,रमेश केसरी,विनोद अग्रवाल इत्यादि लोग मौजूद थे।

About reporter

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...