Breaking News

सपा-कांग्रेस विवाद के बीच अखिलेश यादव की लगी होर्डिंग, लिखा- भावी पीएम “बदला यूपी बदलेंगे देश”

लखनऊ। इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच चल रही नूरा कुश्ती के बीच पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव का होर्डिंग-पोस्टर राजधानी लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगाया है। होर्डिंग में अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री बताया गया है।

👉MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana में आसानी से करें आवेदन, जानिए प्रोसेस

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर होर्डिंग लगाई गई है, जिसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। एक होर्डिंग में लिखा है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से ही निकलेगा। एक अन्य होर्डिंग में लिखा है, बदला है यूपी बदलेंगे देश। सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने जन्मदिन की बधाई देते हुए अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री बताया है।

सपा-कांग्रेस विवाद के बीच अखिलेश यादव की लगी होर्डिंग लिखा- भावी पीएम "बदला यूपी बदलेंगे देश"

लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर लगे ये पोस्टर-होर्डिंग चर्चा का विषय इसलिए भी बन गया है, क्योंकि विपक्षी गठबंधन इंडिया को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच नूरा कुश्ती चल रही है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव और यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली। ऐसे में अखिलेश यादव का ये पोस्टर काफी कुछ कह रहा है। कहा ये भी जा रहा है कि इस तरीके की होर्डिंग से बीजेपी को घेरने का प्लान है।

👉मोमोज को लेकर दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद, आधा दर्जन लोग घायल

पोस्टर्स लगाने को लेकर सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिन 1 जुलाई को है, लेकिन उनके प्रति अपना प्यार और सम्मान व्यक्त करने के लिए सपा के कार्यकर्ता कई बार उनका जन्मदिन मनाते हैं। आज पार्टी के कुछ नेता और कार्यकर्ता उनका जन्मदिन मना रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता प्रार्थना कर रहे हैं कि अखिलेश यादव देश के पीएम बनें और लोगों की सेवा करें।

About Samar Saleel

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...