Breaking News

पत्रकार बनना चाहती थीं अनसूया सेनगुप्ता, ऑडिशन के लिए मैसेज आया तो पूछा- क्यों लेना है?

77वें कान फिल्म फेस्टिवल में अन सर्टन रिगार्ड सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीतने वाली अभिनेत्री अनसूया सेनगुप्ता दुनियाभर में मशहूर हो गई हैं। उन्हें फिल्म ‘द शेमलेस’ में अपने अभिनय के लिए यह अवॉर्ड मिला है। अनसूया ने क्विर समुदाय को अपना पुरस्कार समर्पित किया है। इस फिल्म का निर्देशन बुल्गारियाई निर्देशक कोन्सटेंटिन बोजानोव ने किया है। अनसूया सेनगुप्ता को अपनी इस उपलब्धि पर बेशुमार प्यार मिल रहा है। भारतीय सिनेमा प्रेमियों और कलाकारों के बीच भी जश्न का माहौल है। सभी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। ऐसे में जाहिर है कि लोग अनसूया सेनगुप्ता के बारे में जानना चाहते हैं।

अनसूया सेनगुप्ता कोलकाता की रहने वाली हैं। उन्होंने जादवपुर यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई की है, जहां से उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की ड्रिगी हासिल की। आज भले ही अनसूया अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं और रातों-रात पूरी दुनिया में छा गई हैं, लेकिन वो इस पेशे में आना ही नहीं चाहती थीं। दरअसल, वो एक पत्रकार बनना चाहती थीं। बता दें कि अनसूया शादीशुदा हैं। उन्होंने यशदीप से शादी रचाई हैं।

साल 2013 में अनसूया कोलकाता से निकलकर मुंबई आ गई। इस शहर में उन्होंने बतौर प्रोडक्शन डिजाइनर काम करना शुरू किया। धीरे-धीरे अनसूया का सिनेमा से रिश्ता-नाता बनता चला गया। हालांकि, मुंबई आने से पहले उन्होंने कुछ समय के लिए थिएटर भी किया था और साल 2009 में अंजन दत्त की बंगाली म्यूजिकल फिल्म ‘मैडली बंगाली’ में भी काम किया था।

अनसूया सेनगुप्ता का कहना है कि उन्हें अपने जीवन में काफी कुछ किस्मत से मिला है। उन्होंने एक साक्षात्कार में यह बात कही थी। इसका एक उदाहरण खुद ‘द शेमलेस’ फिल्म है। अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अनसूया बता चुकी हैं कि उनके पास जून 2020 में डायरेक्टर कॉन्स्टेंटिन बोजानोव का मैसेज आया था। वो अपनी फिल्म ‘द शेमलेस’ में लीड रोल के लिए उनका ऑडिशन लेना चाहते थे। इस पर अनसूया ने ‘क्यों’ लिखकर अपना जवाब भेजा था। हालांकि, बाद में जब उन्होंने अपना ऑडिशन भेजा तो बात बन गई थी।

About News Desk (P)

Check Also

‘आरआरआर’ की सफलता के बाद कई दिनों तक घर से नहीं निकले थे रामचरण, अभिनेता ने बताई इसके पीछे की वजह

‘आरआरआर’ फिल्म रामचरण के करियर में एक मील का पत्थर साबित हुई है। इस फिल्म ...