Breaking News

दर्शकों पर खूब छाया ‘एनिमल’ का खुमार, जानें ‘सैम बहादुर’ का हाल

रणबीर कपूर स्टारर एनिमल बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म शुरुआत से ही अपने धांसू कलेक्शन के साथ सभी को हैरान कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। एनिमल के अलावा बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की सैम बहादुर भी लगी हुई है। यह फिल्म भी शुरुआत से अच्छा कारोबार कर रही है। विक्की कौशल के अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। हर तरफ उनके अभिनय कौशल की सराहना हो रही है। आइए जानते हैं कि 20वें दिन दोनों फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा?

एनिमल
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल शुरुआत से सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल,अनिल कपूर के अभिनय की खूब सराहाना हो रही है। एनिमल दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। रणबीर कपूर की एनिमल से तृप्ति डिमरी के बोल्ड सीन भी खूब सुर्खियां में छाए हुए हैं। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल ने 19वें दिन 5 करोड़ 5 लाख का कलेक्शन किया था। वहीं 20वें दिन यानी की बुधवार को एनिमल ने 5 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही एनिमल ने 528.69 करोड़ की कमाई कर ली है।

सैम बहादुर
विक्की कौशल की सैम बहादुर भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। एनिमल के तूफान के आगे सैम बहादुर मजबूती से अपने पैर टिकाए हुए है। विक्की ने सैम बहादुर में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया है।फिल्म में विक्की कौशल के जबर्दस्त अभिनय कौशल की खूब प्रशंसा हो रही है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी सैम बहादुर ने पहले हफ्ते में 38.8 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 25.8 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब तीसरे हफ्ते में भी फिल्म जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है।

About News Desk (P)

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...