Breaking News

अर्जुन कपूर ने भी दे दिया अपनी शादी को लेकर ऐसा बड़ा बयान

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्मों के अलावा मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्तो को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक-दूसरे को डेट करने की खबरों की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। यह दोनों अक्सर एक साथ कभी किसी पार्टी में तो कभी रेस्टोंरेट के बाहर नजर आते हैं। बीते दिनों मलाइका ने अपने शादी को लेकर भी बड़ी बात बोली थी। ऐसे में अब अर्जुन कपूर ने भी अपनी शादी को लेकर बड़ा बयान आया है।

हाल ही में अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत का ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अर्जुन कपूर ने अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी के बारे में भी ढेर सारे खुलासे किए। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर ने अपनी शादी को लेकर भी बड़ी बात बोली है। जब अर्जुन कपूर से उनकी शादी को लेकर सवाल किए तो उन्होंने कहा कि वह वो शादी नहीं करना चाहते हैं और जब भी ऐसा होगा, सभी को आमंत्रित करेंगे।

शादी ना करने की वजह को बताते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि उनके परिवार में बड़ी शादियां हैं और वह जल्दबाजी में शादी में नहीं करना चाहते हैं। अर्जुन कपूर के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। वहीं अर्जुन कपूर से पहले मलाइका अरोड़ा अपनी शादी को लेकर बड़ी बात बोली थी। हाल ही में मलाइका अरोड़ा नेहा धूपिया के चैट शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में पहुंची थीं। इस दौरान मलाइका ने अपनी शादी के बारे में खुलासा किया। मलाइका ने बताया कि वह किस तरह से शादी करना चाहती हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अपनी ड्रीम वेंडिग के बारे में कहा- ‘मेरी शादी बीच पर होगी और पूरी तरह से सफेद होगी। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। एली साब गाउन पहनूंगी। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होगी। मुझे ब्राइड्समेट्स का कॉन्सेप्ट काफी पसंद है।’ नेहा से बात करते हुए मलाइका ने अर्जुन से जुड़ी बात भी बताई। अर्जुन को लगता है कि मैं अच्छी तस्वीरें नहीं खींचती, जबकि वो मेरी अच्छी तस्वीरें खींचता है।’

बात करें अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत की तो इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर, कृति सेनन, संजय दत्त, मोहनीश बहल, सुहासिनी मुले, पद्मिनी कोल्हापुरे और जीनत अमान जैेस कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है। फिल्म पानीपत 14 जनवरी 1761 को पानीपत की तीसरी लड़ाई से प्रेरित फिल्म है। ये फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About News Room lko

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...