Breaking News

बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान के साथ अवध विवि का करार

• एमओयू होने से अनुसंधान कार्यक्रमों पर जोर होगा- प्रो प्रतिभा गोयल

अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय एवं बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान, लखनऊ के बीच शैक्षिक गतिविधियों के लिए समझौता किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल व बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो एमजी ठक्कर के मध्य भू-वैज्ञानिक, भौगोलिक, पर्यावरणीय, जलवायु और पुराजलवायु अनुसंधान, छात्रों और संकायों के प्रशिक्षण के लिए एमओयू किया गया।

बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान के साथ अवध विवि का करार

कुलपति प्रो गोयल ने बताया कि बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान, लखनऊ के मध्य पांच वर्ष के लिए अनुबंध-पत्र पर हस्ताक्षर किए गए है। इससे दोनों संकायों और छात्रों के बीच शैक्षिक गतिविधियों में सहयोग और अनुसंधान कार्यक्रमों में अनुभवों का आदान-प्रदान किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त दोनों की साझेदारी से ही सेमिनार, कार्यशालाएं, अल्पकालिक प्रशिक्षण, ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण और ऐसी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

अयोध्या : अपना स्कूल में ट्रैफिक दारोगा रूद्र प्रताप मल्ल ने बच्चों में वितरित किया पढ़ने लिखने सामग्री

वहीं बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान, लखनऊ के निदेशक प्रो एमजी ठक्कर ने बताया कि संयुक्त समझौते के तहत अनुसंधान के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जायेंगे। इससे संकायों के साथ विद्यार्थी भी लाभान्वित होंगे। अनुसंधान परियोजनाओं को पूरा करने में मजबूती मिलेगी।

Please watch this video also

इसके अतिरिक्त अनुबंध के नियमों का अनुपालन किया जायेगा। मौके पर वैज्ञानिक प्रो जसंवत सिंह, डॉ अनुपम शर्मा, डाॅ सुधा तिवारी, डाॅ शिल्पा पाण्डेय, प्रो उपमा चतुर्वेदी, डाॅ गीतिका श्रीवास्तव, डाॅ अनुमेहा शुक्ला, प्रो सुमन मिश्रा, बिन्दु सुराज, विद्या लीना बावडेकर सहित अन्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं- डाॅ मनोरमा

• ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कारगर सिद्ध होगीः काशीराम • इग्नू केन्द्र द्वारा स्वच्छता ही ...