Breaking News

आज उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी और भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत करने के लिए नेता चंदौली पहुंचे

• कार्यकर्ताओं में यात्रा और राहुल गांधी के स्वागत को लेकर दिखा उत्साह

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संयोजक वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया, सह संयोजक आराधना मिश्रा मोना, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, सुप्रिया श्रीनेत्र, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे, सहित अन्य सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता यात्रा के स्वागत के लिए पहुंच चुके हैं, यात्रा की स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

👉आपसे रायबरेली आकर मिले बिना दिल्ली में हमारा परिवार अधूरा, मेरी ससुराल रायबरेली मुझे सौभाग्य से मिला: सोनिया गांधी

कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया यात्रा के स्वागत की तैयारी को पूरा कर लिया गया है, उत्तर प्रदेश में हमारे कार्यकर्ता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्वागत के लिए काफी उत्साहित हैं। चंदौली और वाराणसी में स्वागत के लिए कार्यकर्ता आ रहें हैं।

आज उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी और भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत करने के लिए नेता चंदौली पहुंचे

भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) बिहार से उत्तर प्रदेश में जनपद चंदौली की सीमा से आज अपरान्ह प्रवेश करेगी और कल 17 फरवरी को वाराणसी पहुंचेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी तमाम अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। यात्रा के दौरान राहुल गांधी सामाजिक संगठनों, श्रमिक संगठन, महिला संगठन के प्रतिनिधि मंडल, छात्र, बुनकरों और छोटे उद्योग करने वाले संगठन व कर्मचारी संघ के के प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगें।

👉किशोर चंद्र देव का टीडीपी से इस्तीफा, BJP पर लगाया वोट बैंक के लिए समाज का माहौल बिगाड़ने का आरोप

अंशू अवस्थी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस ने पांच मुद्दों को फोकस किया है। यह हैं किसान न्याय, युवा न्याय, भागीदारी न्याय, नारी न्याय और श्रमिक न्याय है। इन्हीं मुद्दों को कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में लेकर जाने वाली है।

ज्ञाताव्य हो, 14 जनवरी 2024 को मणिपुर से शुरू हुई यात्रा 20 मार्च को मुंबई पहुंचने तक, गाड़ी और पैदल माध्यम से 66 दिनों में 15 राज्यों की 100 लोकसभा संसदीय क्षेत्र और 337 विधानसभा क्षेत्र से गुज़रेगी।

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...