Breaking News

तिलमिला रहे हैं गरीबों का हक लूटने वाले : भूपेंद्र सिंह चौधरी

• अंत्योदय है भाजपा का संकल्प

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों ने उत्तर प्रदेश को सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार व अपराध से जंगलराज बना दिया था। गरीबों और उपेक्षितो की योजनाओं को बिचौलिए डकार जाते थे। सरकारी खजाने से गरीब के लिए निकले एक रुपए की जगह लाभार्थी तक सिर्फ 10 पैसा पहुंचता था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन खाते खुलवाकर गरीब के हिस्से का सौ फीसदी उसके खाते में भेजने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गरीबों की हक को लूट बंद होने से सारे भ्रष्टाचारी, दलाल व बिचौलिए तिलमिलाए हुए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के महा-जनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में बुधवार को लाभार्थियों से संवाद किया।

👉महा जनसम्पर्क अभियान में सभी वर्गों की सहभागिता : धर्मपाल सिंह

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधान सेवक बनकर अपनी सरकार की सभी योजनाओं को गरीब कल्याण के लिए समर्पित किया। गरीब को आवास, आयुष्मान से निशुल्क उपचार, हर घर तक नल से जल, हर घर में शौचालय, रसोई गैस का निशुल्क कनेक्शन, मुद्रा ऋण से गरीबों की आत्मनिर्भरता का संकल्प, एमएसएमई का विकास से स्वरोजगार सहित विभिन्न योजनाओं ने गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करते हुए आर्थिक तथा सामाजिक रूप से खुशहाल किया है।

तिलमिला रहे हैं गरीबों का हक लूटने वाले : भूपेंद्र सिंह चौधरी

उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प अंत्योदय है और अंत्योदय का संकल्प देश के प्रत्येक नागरिक के पास मूलभूत सुविधाओं तथा उनकी आत्मनिर्भरता से पूर्ण होता है। मोदी सरकार इस संकल्प की पूर्णता के लिए जन-जन की आत्मनिर्भरता से आत्मनिर्भर भारत निर्माण लक्ष्य लेकर काम कर रही है। लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा सहित तमाम विपक्षी दलों की सरकारों के समय चल रही गरीबों के हक की लूट को मोदी जी ने बंद कर दिया। अब गरीब के हक का पैसा खाने की हिम्मत किसी में नहीं है।

👉हत्या का मुकदमा दर्ज न करने पर भड़के परिजन व ग्रामीण, पुलिस पर चलाए ईंट पत्थर

लाभार्थी सम्मेलन में भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जब भी कोई वादा किया तो उसे पूरा किया। उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का महासंपर्क अभियान सबसे बड़ा कार्यक्रम है। इसके जरिए हमें जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश दंगाइयों के हवाले था, केंद्र में लूट मची हुई थी। निकाय चुनाव के झटके से विपक्ष कोमा में चला गया। अब वह गठबंधन करने में व्यस्त हैं। चुनाव में विपक्ष जनता को वैचारिक मुद्दे से भटकाने की कोशिश करेगा, लेकिन हमें सतर्क व सावधान रहना है।

👉सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के नौ साल : भूपेंद्र सिंह चौधरी

कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा विगत 9 साल में किए गए कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा। उन्होंने सक्रियता और सजगता का मूल मंत्र दिया। साथ ही भाजपा की रीति नीति के साथ संकल्पों को दोहराया और 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की योजना अनुसार कार्य करने का आह्वान किया।

About Samar Saleel

Check Also

मनरेगा के अंतर्गत मानव दिवस सृजन में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ...