Breaking News

बिधूना: गेहूं की फसल में पानी लगाने गये किसान की करंट से मौत, पास के खेत में लगे कटीले तारों में आ रहा था करंट

बिधूना/औरैया। कोतवाली की चौकी रूरूगंज क्षेत्र के गांव कछपुरा में पड़ोस के खेत में लगे कटीले तार में प्रवाहित विद्युत करेंट की चपेट में आकर किसान की मौत हो गयी। किसान देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खेत पर जाकर देखा तो ‌वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली बिधूना की चौकी रूरूगंज क्षेत्र के गांव कछपुरा किसान विपिन कुमार (30 वर्ष) पुत्र स्व. सत्य प्रकाश शाक्य रविवार को दोपहर बाद अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल में पड़ोसी किसान महाराज सिंह के ट्यूबवेल से पानी लगाने गया था।

सुनील मिश्रा फिर बने शिक्षक संघ औरैया के अध्यक्ष, मोहित यादव महामंत्री, 226 में 216 वोट पड़े

शाम तक गेहूं की फसल में पानी लग जाने के बाद वह पड़ोस के खेत में लगे समर को बंद ‌करने जा रहा था। तभी पड़ोसी किसान महाराज सिंह के खेत में खड़ी लहसुन की फसल के आस पास जानवरों की सुरक्षा के लिए लगे कटीले तार में प्रवाहित विद्युत करेंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी।

विपिन के देर शाम करीब 8 बजे तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खेत पर जाकर देखा तो विपिन मृत अवस्था में ‌पड़ा मिला। किसान की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी सोनी के अलावा दो पुत्रियां यशवी 5 वर्ष व काव्या 2 वर्ष हैं।

जिम्मेदार नागरिक होने के लिए चरित्र शिक्षा की जरूरत

जिनका रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। मृतक किसान की सात साल पहले मैनपुरी जिले के गांव से शादी हुई थी। मृतक किसान विपिन दो भाई थे। बड़ा भाई वेद प्रकाश पैरों से विकलांग है।

इस संबंध में अवर अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नही है। जानकारी मिलने पर जांच की जाएगी। वहीं रुरुगंज चौकी इंचार्ज ने बताया कि सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

मोदी को रोकने के लिए विदेशी ताकतों के विचारों में सुर में सुर मिला रहा है विपक्ष- डा दिनेश शर्मा

• पाकिस्तान और चीन आज भी देखते हैं भारत के विरोध का सपना • देश ...