इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है, बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सन्यांस ले लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिये दी है। साथ ही धोनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है।
![](https://pradeshjagran.com/wp-content/uploads/2020/08/tAqon1TMcD.jpg)
बताया जा रहा है कि धोनी आईपीएल मैच में नजर आएंगे। अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है- ‘आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद. आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए.’ अपने इस पोस्ट के साथ ही धोनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है।
बता दें कि एमएस धोनी ने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। धोनी ने अब तक 90 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा 350 एकदिवसीय और 98 टी-20 मुकाबलों में उन्होंने भारत का नेतृत्व किया है. टेस्ट मैचों में धोनी ने 6 शतक लगाए हैं तो वहीं वनडे में धोनी के नाम 10 शतक दर्ज हैं।