Breaking News

आत्मनिर्भर भारत अभियान में बिहार

बिहार को जंगल राज से बाहर निकालने का श्रेय राजग सरकार को है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने विकास का माहौल बनाया। जब तक केंद्र में यूपीए की सरकार थी,तब तक बिहार की राजग सरकार को पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। इस कमी को नरेंद्र मोदी सरकार ने दूर किया। उन्होंने केंद्रीय योजनाओं का लाभ बिहार को दिया। प्रदेश की राजग सरकार ने योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उल्लेख किया। कहा कि आज पूरी दुनिया की कंपनियां मेक इन इंडिया के लिए भारत आ रही है। उसका लाभ बिहार को भी मिलने वाला है। बिहार की बदौलत भारत आगे बढ़ रहा है।

मधेपुरा रेल फैक्ट्री ने मालगाडिय़ों के लिए काफी काम किया है। कोसी महासेतु परियोजना कांग्रेस सरकार के समय से लंबित थी,इसको पूरा कराया गया। विकास की यह यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है। लेकिन जंगलराज के इतिहास वालों से सतर्क भी रहना है। ऐसे लोग आमजन के लिए नहीं अपने परिजनों के लिए जीते हैं। छठी मैया को पूजने वाली धरती पर जंगलराज के दुबारा नहीं आना चाहिए। उन्हें तो भारत माता की जय,जय श्री राम बोलने पर भी आपत्ति रहती है। ये भारत माता के विरोधी एकजुट होकर बिहार के लोगों से वोट मांगने के लिए आए हैं। ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने की आवश्यकता है। अब बिहार में जनकल्याण की योजनाएं लागू की जा रही है। वोकल फॉर लोकल गरीबों को लाभ मिलेगा। राजग सरकार आई तो नई खादी बनी। अब खादी पहले से अधिक बिक रही है। बुनकरों की स्थिति सुधरी है।

पहले पच्चीस वर्ष में जितने की खादी देश में बिकी,उससे अधिक की खादी पिछले पांच वर्षों में देश में बिक चुकी है। दिल्ली में खादी के एक स्टोर में एक दिन में एक करोड़ रुपये से अधिक की खादी बिकी। बिहार में ऐसे कई सामान हैं,जिनका प्रचार प्रसार करना है। मुद्रा योजना के तहत रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। इस योजना के तहत बिहार को करीब एक लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं। गांव,किसान, गरीब वंचितों,पिछड़ों, दलितों,आदिवासियों के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। छोटे किसानों, पशुपालकों मत्स्यपालक के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा लाई जा रही है।

इसके लिए सरकार बीस हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इसका लाभ बिहार के किसानों को भी होगा। कृषि कानून में सुधार से किसानों को लाभ मिलेगा। उन्हें खेत के पास भंडारण की सुविधा मिलेगी। बिहार में मेडिकल इंजीनियरिंग कॉलेज और एम्स खोले जा रहे हैं। बिहार को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जोड़ा जा रहा है। अब गरीब मां का बेटा भी डॉक्टर इंजीनियर बन सकता है। बिहार की इस गौरवशाली धरती को आत्मनिर्भर भारत बनाने में योगदान देना है।

बिहार प्रधानमंत्री ऊर्जा योजना से लाभान्वित होगा। जलालगढ़ अररिया होते हुए गैस पाइपलाइप बिछाने का काम चल रहा है। एक समय था कि बिहार की नकारात्मक पहचान बना दी गई थी। इसके जिम्मेदार लोग कौन हैं, सब जानते हैं। बिहार की पहचान बदल रही है। बिहार के हर गांव को ब्रॉडबैंक इंटरनेट से जोडऩे का काम हो रहा है। राजग ने सीमांचल के कई जिलों में हर घर में नल का जल पहुंचाने का काम चल रहा है। बिहार में कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए भी काम चल रहा है। इससे उद्यम, उद्यमिता और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

फारबिसगंज जोगबनी या फारबिसगंज सीतामढ़ी हाईवे का निर्माण महत्वपूर्ण है। पूर्णिया में एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की प्रक्रिया भी चल रही है। गलगलिया अररिया रेललाइन का काम भी चल रहा है। बिहार में गैस ग्रिड का विस्तार हो रहा है। बिहार में गरीब परिवारों के लिए पच्चीस लाख गरीब परिवारों को घर दिए जा रहे हैं। इनमें से तेरह लाख लोगों को घर मिल चुके हैं। सरकार ने स्वामित्व योजना शुरू की। इससे संपत्ति का मालिकाना हक और बैंक से कर्ज लेने में आसानी होगी। गरीबों का हक मारकर अपने और अपने रिश्तेदारों के लिए महल बनाने वाले गरीबों का दर्द नहीं समझते हैं। बिहार में सवा करोड़ से अधिक शौचालय बने हैं। बिहार के हर गरीब को आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई है।

राजग बिहार में हर घर में बिजली पहुंची,इस दशक में बिहार में चौबीस घंटे बिजली मिलेगी। पिछले दशक में हर घर में गैस सिलेंडर पहुंचा तो इस दशक में हर घर में पाइप से गैस पहुंची। बीते दशक में जंगलराज को खत्म किया गया। यह दशक बिहार की नई संभावनाओं का है। बिहार को फिर डबल्र इंजन का शासन मिलेगा तो यहां का विकास तेज गति होगा। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर एनडीए की सरकार बिना किसी भेदभाव के लोगों के हितों के लिए काम कर रही है। बिहार के करीब चौहत्तर लाख किसानों के खातों में बिना किसी भेदभाव के सीधे पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन

मुंबई। जब इस देश में एक खेल के रूप में आर्म रेसलिंग के विकास की ...