Breaking News

भाजपा ने मनाया सुशासन दिवस

लखनऊ। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयन्ती को भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में सुशासन दिवस के रूप में मनाकर उनके द्वारा प्रशस्त मार्ग के अनुसरण का संकल्प लिया। सोमवार को लोकभवन में स्थापित श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पुष्पार्चन करके कृतज्ञ नमन किया।

👉लाख कोशिशों के बाद भी नहीं रह पाते हैं खुश? विशेषज्ञों ने बताया इसका प्रमुख कारण, तुरंत करें सुधार

प्रदेश में पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिकों के साथ बूथ स्तर पर सुशासन दिवस संगोष्ठियों का आयोजन करके सुशासन के प्रणेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या तथा ब्रजेश पाठक ने लखनऊ महानगर में सुशासन दिवस संगोष्ठियों को संबोधित किया।

भाजपा ने मनाया सुशासन दिवस

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने राजधानी लखनऊ के लोकभवन में अन्त्योदय के साधक को नमन करने के बाद उन्नाव में आयोजित सुशासन दिवस संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत मां के महान सपूत जनकवि अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से मां भारती को विश्व में गौरवान्वित करने वाले भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयन्ती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। सभी को सुशासन दिवस की हाार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

👉भाजपा में तेज होगा पीढ़ी परिवर्तन का सिलसिला, नया नेतृत्व उभारने पर जोर, ऐसे नेताओं को होगी मुश्किल

उन्होंने कहा कि अथक परिश्रम से संगठन को गढ़ने का कार्य हो या अदम्य राजनैतिक साहस के साथ देश हित में लिए गए कठोर निर्णय रहे हो, श्रद्धेय अटल जी प्रेरणापुंज के रूप में सदैव मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे। अटल जी ने सुशासन को राजनैतिक धर्म के रूप में स्वीकार करके कार्य किया और आज भी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्येक सरकार के प्राथमिकता सुशासन है।

भाजपा ने मनाया सुशासन दिवस

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने लोकभवन में श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया तथा पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सुशासन के प्रणेता को कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात श्रद्धेय अटल जी की जयंती पर बाराबंकी में आयोजित सैनिक सम्मान तथा दिव्यांग उपकरण वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सुशासन दिवस संगोष्ठी को संबोधित किया तथा अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में भी सहभागिता की।

👉रामनगरी पहुंचे कवि कुमार विश्वास, मां सरयू का किया पूजन अर्चन 

धर्मपाल सिंह ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी संगठन को गढ़ने और लगातार आगे बढ़ने के शिल्प के शिल्पी थे। राष्ट्रीय साधना के परम साधक श्रद्धेय अटल जी ने संगठन तथा सरकार में उच्च आर्दशों और मानदंडों को तय भी किया और जीवन भर उनका अनुपालन भी किया। राष्ट्रसर्वोपरि की भावना से कार्य करने वाले अटल जी का जीवन चरित्र हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

भाजपा ने मनाया सुशासन दिवस

भाजपा के राज्य मुख्यालय में स्थित पं मदनमोहन मालवीय वाचनालय में पं मदनमोहन मालवीय तथा अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयन्ती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य एवं कमल ज्योति के प्रबंध संपादक राजकुमार उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...