Breaking News

भाजपा भ्रष्टतम सरकार, जनता को सपा पर भरोसा है कि अन्याय का डटकर करेंगे मुक़ाबला- अखिलेश 

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार में आने के बाद भी भाजपाईयों के चेहरे बुझे हुए हैं। क्योंकि वे समझ रहे है कि सत्ता  में वे कैसे आए हैं। जनता ने सपा पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा…..

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्य की जनता बदलाव और नई सरकार चाहती थी। चुनाव परिणाम आने के बाद जनता के साथ चुनावी एक्सपर्ट भी हैरान थे। इससे जनता में तो घोर निराशा है।

सरकार में आने के बाद भी भाजपाईयों के चेहरे बुझे हुए हैं। क्योंकि वे समझ रहे है कि सत्ता  में वे कैसे आए हैं। जनता ने सपा पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा सत्ताधारी पार्टी के अन्याय का डटकर मुकाबला करेंगे।

भाजपा भ्रष्टतम सरकार, जनता को सपा पर भरोसा है कि अन्याय का डटकर करेंगे मुक़ाबला- अखिलेश 

अखिलेश यादव आज मोहनलालगंज लखनऊ के समेसी बाजार क्षेत्र के भवानी खेड़ा गांव में वरिष्ठ समाजवादी नेता स्वर्गीय राम स्वरूप सिंह यादव की प्रतिमा के अनावरण करने के बाद कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा जातिवादी पार्टी है। भाजपा की सरकार में केंद्र से राज्य तक जातिवाद की भरमार है। भाजपा की सरकार भ्रष्टतम है।

श्री यादव ने बढ़ती गर्मी की चर्चा करते हुए कहा कि 50 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है। प्रदेश में बिजली संकट है क्योंकि पिछले पांच सालों में भाजपा ने एक यूनिट बिजली नहीं बनाई। बिजली के गलत बिलों के साथ महंगी बिजली मिल रही है। भाजपा राज में हजारों करोड़ों रूपए की बिजली खरीदनी पड़ रही है। एक नए मंत्री जी कह रहे हैं कि कमा लो पैसा लेकिन डकार मत लेना।

श्री यादव ने कहा भाजपा सरकार में गंगा साफ नहीं हुई। मां गंगा को पता है कि भाजपा पिछला बजट डकार चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री अस्पतालों में घूम-घूम कर खुद को शर्मिंदा होने की बात कह रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग जाकर यह कहना चाहिए। पांच वर्ष की भाजपा सरकार ही शर्मिंदगी है। भाजपा सरकार में किसी नौजवान को नौकरी नहीं मिली। सरकार कुछ कारखाने बेचती जा रही है। कुछ पुराने कारखाने बन्द है। सरकार की सभी संपत्तियां बेची जा रही है। पांच साल में कोई बड़ा कारखाना नहीं लगा। सरकार को मंहगाई की चिंता क्यो नही है? रोजगार नौकरी का क्या हुआ?

About reporter

Check Also

उन्नाव में डिंपल यादव का रोड शो…जनसभा में सरकार को घेरा, कहा- पेपर लीक कहीं न कहीं सोची समझी साजिश

उन्नाव:  समाजवादी पार्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिंपल यादव ने ...