Breaking News

आधे अधूरे काम के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर लोगों की जान जोखम में डालने काम कर रही भाजपा सरकार- लोकदल

लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह किसान सभा को संबोधित करते “2022 में अबकी बार किसानों की सरकार” के नारे से आह्वान करते हुए कहा की किसानों के आंदोलन को कुचलने का काम भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया यह किसी अपराध से कम नहीं है। किसान की दुगनी करने का वादा झूठा साबित हुआ। पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं।

महंगाई को कम करने वाली सरकार आज महंगाई पर ही लगाम लगाने में असफल है। गरीब और किसानों की जेब काटी जा रही है।विधानसभा 2022 का चुनाव चुनावी नजदीक आते देख कर विचारधारा के मोह को छोड़ कुर्सी को सर्वोपरि रखते हुए नेता एक पार्टी से दूसरी पार्टी में मेंढक की तरह कूदना शुरु कर चुके हैं। सपा बसपा,भाजपा में लाख कमियां है।,आज वे अचानक एक दूसरे को सबसे अच्छी समझ रही है सरकार के चेहरे बदलते रहे किंतु देश, प्रदेश की दशा नहीं बदली। सपा, बसपा और भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में जनता जवाब देने को तैयार बैठी है।

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी होती रही है किसान की आय दुगनी करने का वादा या पूर्व की सरकारों में फसलों का वआजीफ मूल्य गन्ने का बकाया मूल्य आदि आज भी जस की तस स्थिति में है। किसान आज भी परेशान है। लोकदल बदले की भावना से नही एक विकल्प के रूप में जनता के बीच जाने का काम करेगी। 2022 के विधानसभा चुनाव में लोकदल मजबूती के साथ किसान,नौजवान के मुद्दों को लेकर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। प्रदेश में बीजेपी,एसपी और बीएसपी के विकल्प के रूप में लोकदल सामने आएगी। किसान और नौजवान अब जाग चुका है बदलाव अब होगा। श्री सिंह ने सपा को बीजेपी का बी टीम बताया और कहा की अगर इतने अच्छे थे तो दुबारा जनता ने मौका क्यों नही दिया बाहर का रास्ता क्यों दिखा दिया।भाजपा सरकार की सच्चाई सामने है।

जनता का मोहभंग हो चुका है, इनके झूठे वादों से सब ऊब गये हैं, रैलियों में लोग आ नहीं रहे, इसीलिए भींड़ दिखाने के लिए भाजपा द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है, जो कि अतिनिंदनीय है।अर्थव्यवस्था की हालत खराब है देश के प्रधानमंत्री की सभा के लिए दो लाख की भीड़ जुटाने के लिए सरकारी खजाने को खाली किया जा रहा है सरकारी 2000 बसे लगाए जाने की तैयारी है वाह रे सरकार वाह जनता के टैक्स के पैसे की मेहनत की गाढ़ी कमाई को सरकार प्रधानमंत्री के स्वागत और उनको खुश करने में लगी हुई है।

सुनील सिंह ने देश के प्रधानमंत्री 16 नवंबर को आ रहे हैं सरकारी तंत्र आधे अधूरे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को दिखाकर उद्घाटन करने में लगी हुई है। श्री सिंह ने कहा है कि एक्सप्रेस-वे को आधे अधूरे काम को करके जनता की जान को जोखम में डालने का काम कर दिया है। श्री सिंह ने आरोप लगाया है कि 2022 चुनाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिसको जनता समझ चुकी है और 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। अबकी बार किसानों की सरकार लोकदल की सरकार।

About Samar Saleel

Check Also

बड़ौत में विजय संकल्प रैली में पहुंचे जयंत और पत्नी चारू चौधरी, मंच से जमकर गरजे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी आज ...