Breaking News

Holi पर बज रहे डीजे को लेकर हुआ जमकर पथराव

जौनपुर। नगर कोतवाली के बड़ी मस्जिद से जुमा पढ़ कर निकल रहे नमाजियों और Holi मना रहे लोगों में बवाल हो गया। इसी बीच एक पक्ष ने दूसरे पर पथराव भी कर दिया। हालात तब बिगड़े जब मस्जिद के बाहर एक पक्ष ने डीजे पर गाना चला दिया। गाने के बोल पर नमाजियों को आपत्ति थी।

  • सूचना लगते ही पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला।
  • लाठी फटकार कर सभी को वहां से खदेड़ा गया।
  • काफी देर तक प्रशासन के हाथ-पांव फूले रहे।

Holi में नमाजियों के आपत्ति से बिगड़ा माहौल

जामा मस्जिद के बाहर ही हनुमान मंदिर है। यहां होली खेल रहे लोगों की टोली जमी हुई थी। इसी बीच एक बजे तय समय पर नमाजी भी मस्जिद पहुंच गए। करीब 20 मिनट बाद नमाज खत्म हुई तो लोग बाहर निकलने लगे। इसी दौरान मंदिर के पास मौजूद डीजे पर गाना बजने लगा। गाने के बोल सुन कर नमाजियों ने आपत्ति जतानी शुरू कर दी। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। तभी एक पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया।

  • खबर लगते ही शकरमंडी चौकी इंचार्ज सगीर अहमद ने दोनों पक्षों को वहां से हटाने का प्रयास शुरू किया।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

हालात बिगड़ने की खबर पाकर एडीएम, एएसपी सिटी, सीओ सिटी, कोतवाल समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। लाठी फटकार कर लोगों को वहां से तितर-बितर कर दिया गया। क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

  • एसपी केके चैधरी ने बताया कि हालात सामान्य हो गए हैं।
  • चार थानों की फोर्स मौके पर लगा दी गई है।
  • जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

About Samar Saleel

Check Also

राज्यपाल ने दिए राजभवन परिसर स्थित विद्यालय में सुधारों के निर्देश

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन परिसर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण सुधारों ...