Breaking News

नाग पंचमी को महादेव शिव के पूजन से वृषभ राशि के जातकों को पराक्रम में वृद्दि होगी, साथ ही कार्य पद्दति बदलने से लाभ होगा

आज शुक्रवार का दिन है। ज्योतिष में शुक्र को दैत्यों का गुरु यही दैत्यगुरु माना जाता है। वहीं कुंडली में इसे भाग्य का कारक माने गए हैं। इनका रंग गुलाबी व रत्न हीरा है। इस दिन की कारक देवी स्वयं माता लक्ष्मी जी हैं। इसके अलावा इस दिन माता संतोषी की पूजा का भी विधान है। पण्डित आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि – अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं । कार्य स्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेगे। पेट के विकार उभर सकते हैं। जीवन साथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव।

2. वृषभ राशि – पराक्रम में वृद्दि होगी। कार्य पद्दति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होगे।परिवार में किसी वृद्ध जन का स्वास्थ बिगड़ सकता है। प्रेम प्रगट करने का उचित समय है ।

3. मिथुन राशि – समय रहते अपने मन की बात कह दें । यदि आप सच्चे हैं, तो सफलता मिलेगी। आप के सीधेपन का लोग फायदा उठायगे,सतर्क रहे। व्यापार विस्तार के योग हैं। भवन परिवर्तन के भी योग हैं।

4. कर्क राशि – कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न ले। बीती बातो को ले कर अपना समय बर्बाद न करे।अपनों का साथ मन को शांति देगा, प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा, धनलाभ संभव है।

5. सिंह राशि – धार्मिक यात्रा की रुपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधो में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। भावनात्मक संबंधो में नजदीकिया आयगी। लोग से प्रशंसा सुनने को मिलेगी।

6. कन्या राशि – वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आप की उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन ले। समय अभी अनुकूल नहीं है।

7. तुला राशि – आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढे, सतर्क रहे और अपना काम पूरी ईमानदारी से करे। भितरघातवालो से सावधान रहे। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेगे।

8. वृश्चिक राशि – विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गम्भीर रखे। आप का व्यवहार ही लोगो को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवन साथी के प्रति अपनी जिमेदारी समझे।

9. धनु राशि – रुके कार्यो में गति आयगी।स्वयं को अकेला महसूस करेगे। न्यायालयीन फैसला आप के पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है।

10. मकर राशि – किसी के जवाब का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के लोग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होगे। दांतों में विकार की सम्भावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।

11. कुम्भ राशि – राजनीति से जुड़े जातको के लिए समय सफलता लिए है। आप के कार्य की प्रशंसा होगी। अध्यन करे लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातको के लिए समय उपयुक्त है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी।

12. मीन राशि – आय के नए स्त्रोत स्थापित होगे।भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेगे। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्य स्थल पर कुछ कर्मचारी आप का विरोध कर सकते हैं।

☀️?आज का पंचांग – 13 अगस्त 2021?☀️

तिथि पंचमी – 13:44:56 तक
नक्षत्र हस्त – 08:00:11 तक
करण बालव – 13:44:56 तक, कौलव – 24:50:02 तक
ऋतु वर्षा
मास श्रावण
पक्ष शुक्ल
योग साघ्य – 13:45:19 तक
वार शुक्रवार


?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 05:48:49
सूर्यास्त 19:02:48
?चन्द्र राशि कन्या – 19:29:28 तक
चन्द्रोदय 10:18:00
चन्द्रास्त 22:15:59

?संवत्सर आनन्द
शक सम्वत 1943
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5122
दिन काल 13:13:59

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 10:30:00 से 12:00:00 तक
गुलिक काल 07:28:03 से 09:07:18 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:39:00 से 12:22:00 तक
☀️ दिशा शूल – पश्चिम

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024

मेष राशि: आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी ...