Breaking News

क्या ज्यादा अंडे खाना हो सकता है जानलेवा? रोजाना कितने अंडे खाना सेहत के लिए ठीक

शरीर को स्वस्थ रखने और मांसपेशियों की मजबूती के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी पोषक तत्व है और अंडों को प्रोटीन से भरपूर माना जाता है। एक अंडे से आप करीब छह ग्राम तक प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं। ये सिर्फ प्रोटीन ही नहीं, कई प्रकार के विटामिन्स-मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। पर क्या अंडे खाने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है? क्या अंडे खाना जानलेवा हो सकता है?

शोधकर्ता बताते हैं, अंडों के नियमित सेवन से मांसपेशियों का विकास तो होता ही है साथ ही ये आंखों, हार्ट और कई अन्य अंगों के लिए भी लाभकारी माना जाता है। पर अधिक लाभ पाने के लिए अगर आप अधिक मात्रा में अंडे खाने लगते हैं तो इससे सेहत को कई प्रकार के नुकसान का भी खतरा रहता है। कैसे, आइए जानते हैं।

अधिक मात्रा में अंडे खाना नुकसानदायक

आहार विशेषज्ञ गरिमा चदेंला बताती हैं, वैसे तो अंडे सभी के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, इसे अस्वस्थ आहार नहीं माना जाता है। हालांकि अगर आप अधिक मात्रा में अंडों का सेवन करने लगते हैं तो इससे आपको नुकसान जरूर हो सकता है। वहीं लंबे समय तक रोजाना तय मात्रा से अधिक में इसके सेवन के कारण जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी बढ़ सकता है।

अंडों को सीधे तौर पर तो जानलेवा नहीं कहा जा सकता है, हालांकि अधिक मात्रा में इसके सेवन के कारण आप जानलेवा स्थितियों के शिकार जरूर हो सकते हैं।

कितने अंडे खाना ठीक है?

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन प्रति दिन एक-दो अंडे खाने का सुझाव देता है, हालांकि जिम जाने वाले या फिर प्रोटीन की कमी जैसी समस्या के शिकार लोगों के लिए इसकी मात्रा अधिक हो सकती है। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में साल 2018 में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि तीन महीने तक प्रति सप्ताह 12 अंडे खाने से प्रीडायबिटीज और टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों में हृदय संबंधी जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि इस बारे में अपने डायटीशियन की सलाह लेना जरूरी है।

बढ़ सकती है कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोगों की समस्या

क्या अंडे कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं यह अक्सर लोगों के मन में बड़ा सवाल रहा है। कई अध्ययनों के आधार पर विशेषज्ञों का मानना है कि अंडे की जर्दी में मौजूद कोलेस्ट्रॉल से इसका खतरा हो सकता है। अंडे के पीले वाले भाग में उच्च मात्रा में कोलेस्ट्रॉल होता है- लगभग 190 मिलीग्राम। ऐसे में यदि आप अधिक मात्रा में अंडे का सेवन करते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने का खतरा हो सकता है, जिससे हदय रोगों का जोखिम भी बढ़ जाता है।

इसी से संबंधित साल 2019 में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि प्रतिदिन 300 मिलीग्राम से अधिक कोलेस्ट्रॉल से हृदय रोगों (सीवीडी) का जोखिम 17% और असमय मृत्यु का खतरा 18% तक बढ़ जाता है।

डायबिटीज का भी जोखिम

ज्यादा अंडे खाने से हृदय रोगों के अलावा मधुमेह और इससे संबंधित समस्याओं का जोखिम भी अधिक देखा जाता रहा है। डायबिटीज केयर जर्नल में साल 2009 में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि प्रति सप्ताह 8-10 अंडों से अधिक खाना सेहत के लिए ठीक नहीं है। हालांकि, अन्य शोधों में पाया गया है कि अंडे खाने से प्रीडायबिटीज और टाइप-2 वाले लोगों में रक्त शर्करा को नियंत्रित करने और इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करने में लाभ मिल सकता है।

About News Desk (P)

Check Also

डायबिटीज की शिकार महिलाएं हो जाएं सावधान, जरा सी लापरवाही बन सकती है इस जानलेवा रोग का कारण

मधुमेह को साइलेंट किलर बीमारियों के रूप में जाना जाता है, जिन लोगों को डायबिटीज ...