Breaking News

रैली निकालकर धूमधाम से मनाई भगवान धन्वंतरि की जयंती, पुष्प अर्पित कर की शुरुआत

औरैया। जिला मुख्यालय के निकट जनता इंटर कॉलेज में आज भगवान धन्वंतरि की जयंती पर धूमधाम से पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर जिला से होम्योपैथिक चिकित्सक एकत्रित हुए और सभी ने भगवान धन्वंतरि की आरती उतारी तथा पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह भी पहुंचे और भगवान धन्वंतरि की आरती उतार कर माला पहनाई। उसके बाद सभी चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय तक आयुर्वेद का प्रचार करते हुए रैली का आयोजन किया। यह रैली जनता इंटर कॉलेज से चलकर जिला मुख्यालय पर इसका समापन हुआ। वही मुख्य  विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा आजकल हम लोगों को जीने का सहारा आयुर्वेद ही है। जो विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटियां से शरीर के रोगों का निदान करते हैं।इतना ही नहीं यह आयुर्वेद हमारे शरीर को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं। आयुर्वेद इलाज  सदियों से ही सतयुग से चला आ रहा है और पहले की युग में लोगों को केवल आयुर्वेद पर ही विश्वास था। जिसके कारण लोगों के प्राण की रक्षा भी की  गई।

रैली निकालकर धूमधाम से मनाई भगवान धन्वंतरि की जयंती, पुष्प अर्पित कर की शुरुआत

आयुर्वेद चिकित्सा के डॉक्टर कप्तान सिंह धनगर ने बताया भगवान धन्वंतरि को विष्णु भगवान के 24 अवतार में से 12 अवतार माना जाता है इन्हीं के हाथों से शल्य चिकित्सा का इलाज भी संभव हुआ। यह भी कहा जाता है कि उज्जैनी के राजा विक्रमादित्य के दरबार मे नवरत्न में एक धन्वंतरि भी थे और यह आयुर्वेद के चिकित्सक थे। इन्होंने  *रोग निदान*  और  *वेद चिंतामणि* नामक प्रसिद्ध पुस्तक लिखी .. भगवान धन्वंतरि ने आयुर्वेद में बहुत बड़ा योगदान दिया। जबकि इन्होंने आयुर्वेद पर कोई  ग्रंथ नहीं लिखा। लेकिन उनकी शिक्षाओं को सुश्रुत संहिता के माध्यम से देखा जा सकता है। भगवान धन्वंतरि शल्य चिकित्सा का निदान करते थे। भगवान धन्वंतरि का बहुत बड़ा योगदान है जिसके कारण लगभग सभी लोगों का निदान आयुर्वेद के द्वारा संभव है।

रैली निकालकर धूमधाम से मनाई भगवान धन्वंतरि की जयंती, पुष्प अर्पित कर की शुरुआत

भगवान धन्वंतरि को भगवान विष्णु के 24 में और 24 अवतार में 12 अवतार माना गया है ऐसी मान्यता है समुद्र मंथन के समय भगवान धनवंतरी कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी एक सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर डॉक्टर आलोक, अमित यादव, निशा, राजेश कटिहार, डॉक्टर कप्तान सिंह,योग प्रशिक्षक रितु चंदेरिया, रविंद्र कुमार शर्मा, प्रवक्ता अनिल दीक्षित, प्रवक्ता कमलाकांत तिवारी, रितेश यादव तथा एक सैकड़ा से अधिक छात्र/छात्राओं ने भाग लिया।

 

रिपोर्ट  – संदीप राठौर चुनमुन 

About reporter

Check Also

विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में लखनऊ और पूर्वी विधानसभा का महत्वपूर्ण योगदान- ओपी श्रीवास्तव

• भाजपा को भारी मतों से लखनऊ की लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में जीत दिलाएंगे ...