Breaking News

मुख्यमंत्री योगी अपने मंत्रिमंडल व विभिन्न दलों के विधायकों के साथ पहुंचे रामलला के दरबार, सपा ने इस कार्यक्रम से बनाई दूरी

• सतीश महाना बोले- सौभाग्य की बात है कि प्रभु राम के प्रत्यक्ष दर्शन करने का मिला सौभाग्य

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के साथ व विभिन्न दलों के विधायकों के साथ अयोध्या पहुंचे। यहां सभी ने रामलला के दरबार में दर्शन किया। जबकि समाजवादी पार्टी ने इस कार्यक्रम से पूरी तरह से दूरी बनाया।

👉हमारी सरकार ने कराया अयोध्या, मथुरा और वाराणसी का विकास, पूरे देश में बनी यूपी की पहचान

दर्शन पूजन के दौरान सभी विधायक व मंत्री भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए। सभी कुछ देर तक मंदिर में बैठक कर बैठकर प्रभु श्रीराम का गुणगान किया। गृह सचिव संजय प्रसाद और डीजीपी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। वीवीआईपी मूवमेंट के के कारण आम श्रद्धालुओं का भी ध्यान रखा गया।

मुख्यमंत्री योगी अपने मंत्रिमंडल व विभिन्न दलों के विधायकों के साथ पहुंचे रामलला के दरबार, सपा ने इस कार्यक्रम से बनाई दूरी

विधायक और मंत्रियों का काफिला लग्जरी बसों से लखनऊ से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। काफिला अयोध्या पहुंचा। सीएम योगी एयरपोर्ट से अयोध्या धाम पहुंचे। विधायक और मंत्रियों का काफिले के श्रीरामजन्म भूमि पहुंचा।

👉महाराष्ट्र कैबिनेट के मंत्री जल्द करेंगे अयोध्या का दौरा, डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी

स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा और जय श्री राम के जय घोष के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान उत्साहित जनता ने बुलडोजर पर सवार होकर पुष्पवर्षा की। वहीं बसों पर सवार विधायक, मंत्री हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। जय श्री राम के नारों से पूरा वातावरण राममय हो गया।

मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल व विभिन्न दलों के विधायकों के साथ पहुंचे रामलला के दरबार, सपा ने इस कार्यक्रम से बनाई दूरी

इस दौरान विभिन्न लोक कला के कलाकरों द्वारा अलग अलग विधा से लोक नृत्य के जरिये सभी जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया गया।

👉पेटीएम भुगतान सेवाओं में चीन के FDI की जांच कर रही सरकार, जानें पूरा मामला

विधायकों और मंत्रियों को गेट नंबर 11 से प्रवेश दिया गया। इसके बाद सभी विधायक और मंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अगुवाई में रामलला के दर्शन करने पहुंचे।

मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल व विभिन्न दलों के विधायकों के साथ पहुंचे रामलला के दरबार, सपा ने इस कार्यक्रम से बनाई दूरी

दर्शन के बाद सभी विधायकों और मंत्रियों को प्रसाद भी दिया गया। सभी ने परिसर मंदिर में भोजन भी किया। दर्शन के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि मैं बहुत भावुक हूं क्योंकि मैं जब इस स्थान पर आया था तो यहां एक ढ़ांचा खड़ा था।

👉धोनी ने सात नंबर की जर्सी क्यों चुनी? आईपीएल से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ने किया खुलासा

हमारे सामने टूटा था।मैं उस समय यहां पर आया था। जिस समय चबूतरे का निर्माण हुआ था। और आज सबसे सौभाग्य की बात है कि भगवान के प्रत्यक्ष रूप से दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह 

About Samar Saleel

Check Also

‘एमसीडी को दिल्ली में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों को लागू करना होगा’, अदालत से मिली ‘सुप्रीम’ फटकार

नई दिल्ली:  देश की सर्वोच्च अदालन ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को कड़ी फटकार लगाई ...