Breaking News

मुख्यमंत्री को धर्म और जाति के नाम से राजनीति करने से बचना चाहिए: रोहित अग्रवाल

लखनऊ। युवा रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुये कहा कि जिस तरीके से सूबे के मुख्यमंत्री ने आज सदन में लोगों के टोपी पहनने पर सवाल उठाया है, यह घोर निंदनीय है। पहले भी भाजपा के नेता जालीदार टोपी कहकर धार्मिक उन्माद भडकाते रहे हैं और आज तो टोपी के रंग से भी इनको तकलीफ होना शुरू हो गयी है। हमारे देश में टोपी को पगड़ी का स्थान दिया गया और सम्मान के साथ जोड़ा जाता है। देश की संस्कृति की बात करने वाले क्या ये बतायेगे कि लोगों की पगड़ी उछालने का काम क्यों कर रहे हैं?

श्री अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता सग्राम सेनानियों ने खादी की टोपी पहनकर अंग्रेजी हूकूमत की ईंट से ईट बचायी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा को धर्म और जाति के नाम पर राजनीति से बचना चाहिए, हमारा देश विभिन्न संस्कृतियों का गुलदस्ता है और इसको किसी एक रंग में रंगने की कोशश करना भारतीय संस्कृति के लिए घातक होगा।

भारतीय जनता पार्टी को टोपी से ऊपर उठकर व्यापारियों, किसानों व मजदूरों की मूलभूत आवश्यकताओं बारे में सोचना चाहिए। आज तीन माह से किसान आन्दोलित है और सड़कों पर है उसके बावजूद सदन में सिर्फ तुष्टिकरण करने की कोषिष की जा रही है। किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

विश्वनाथ मंदिर में अब नहीं होगी मन्नत की हौद भराई, 580 लीटर दूध से भरा जाता था अरघा

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब हौद भराई पूजा पर रोक लगा दी गई है। ...