Breaking News

मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने किया रेलपथ के दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण

लखनऊ। यात्री सुविधा एवं यात्री यातायात के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए उत्तर रेलवे का लखनऊ मंडल निरंतर इस क्षेत्र में नवीन उपलब्धियों हेतु अग्रसर रहता है। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा यात्रियों को समय से पहुंचाने और ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए निर्बाध गति से दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है।

मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने किया रेलपथ के दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण

इसी क्रम में आज 04 जुलाई को लखनऊ मंडल द्वारा एक उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की गई | मंडल के महगावां-खेता सराय रेलखंड पर नवनिर्मित लगभग 18.42 किमी. रेलपथ के दोहरीकरण के संपन्न हुए कार्य का मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त, नई दिल्ली शैलेश कुमार पाठक द्वारा निरीक्षण किया गया। बता दें कि यह रेलपथ अकबरपुर से जौनपुर रेल खंड पर चल रहे दोहरीकरण के अंतर्गत किया जा रहा है। स्वीकृति के पश्चात महगावां-खेता सराय रेलखंड के मध्य नवनिर्मित रेलखंड पर परिचालन प्रारम्भ हो जायेगा।

अपने निरीक्षण के दौरान मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त, नई दिल्ली शैलेश कुमार पाठक द्वारा संरक्षा के सम्पूर्ण मानकों, संसाधनों, उपकरणों, रेलपथ सहित अन्य समस्त आवश्यक प्रक्रियाओं का ट्राली द्वारा महगावां-खेता सराय के मध्य निरीक्षण किया गया एवं इसके अतिरिक्त मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक द्वारा महगावां-खेता सराय के मध्य रेलवे ट्रैक की संरक्षा, सुरक्षा को जांचते हुए स्पीड ट्रायल किया। साथ ही यात्री हितों के सम्बंध में सुझाव एवं निर्देश भी पारित किये।

इस रेलखण्ड के दोहरीकरण के उपरान्त रेल परिचालन और अधिक सुगम तथा सुविधाजनक हो जाएगा। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, सुरेश कुमार सपरा ने बताया कि इस नवीन दोहरीकृत रेल मार्ग से यात्रियों एवं माल ढुलाई का आवागमन और अधिक सुगम तथा सुविधाजनक हो जाएगा।

रिपोर्ट – दयाशंकर चौधरी

About reporter

Check Also

उन्नाव में डिंपल यादव का रोड शो…जनसभा में सरकार को घेरा, कहा- पेपर लीक कहीं न कहीं सोची समझी साजिश

उन्नाव:  समाजवादी पार्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिंपल यादव ने ...