Breaking News

यूक्रेन को जैविक हथियार के लिए वित्त पोषित कर रहा अमेरिका, रूस के दावे पर चीन ने की ये मांग

युद्ध संकट के बीच रूस ने दावा किया है कि अमेरिका यूक्रेन को जैविक हथियार के लिए वित्त पोषित कर रहा है। रूस ने कहा कि यूक्रेन में अपने सैन्य ऑपरेशन के दौरान वहां जैविक हथियार बनाने के मजबूत सबूत मिले हैं और इसके पीछे अमेरिका का हाथ है।

वहीं इस दावे को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को एक बैठक भी बुलाई। इस बैठक में अमेरिका ने भी पलटवार किया। अमेरिका ने कहा कि रूस दुनिया के सामने झूठी अफवाह फैला रहा है।
रूस के विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि अमेरिका यूक्रेन के अंदर यूक्रेन सरकार के पूर्ण समर्थन से एक गुप्त सैन्य-जैविक कार्यक्रम चला रहा है। रूसी सरकार ने एक ट्वीट में कहा कि उसके सैनिकों ने सैन्य-जैविक कार्यक्रम के सबूत खोजे हैं।

रूसी दावे पर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने पलटवार करते हुए कहा कि अमेरिका कभी भी जैविक हथियार कार्यक्रम नहीं चलाया है और न ही चलाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा समर्थित ऐसी कोई प्रयोगशाला नहीं हैं।

About News Room lko

Check Also

पाकिस्तानी नौसेना को मजबूत कर रहा चीन, पड़ोसी के लिए आठ हंगोर श्रेणी की पनडुब्बियां बना रहा ड्रैगन

चीन, भारत के खिलाफ पाकिस्तानी नौसेना को मजबूत करने में जुटा है। इसी के तहत ...