Breaking News

CMS की शिक्षिका को राष्ट्रीय स्तर पर ‘पर्यावरण मित्र पुरस्कार’ से सम्मान

डॉ. शिक्षा के प्रयासों से सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के छात्रों ने ‘सस्टेनबिलिटी एवं बायोडायवर्सिटी’ पर उल्लेखनीय कार्य किया है। 

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की शिक्षिका डा. शिक्षा त्रिपाठी को राष्ट्रीय स्तर पर ‘पर्यावरण मित्र पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। डा. शिक्षा त्रिपाठी को यह पुरस्कार सेन्टर फॉर इन्वार्यनमेन्ट (सी.ई.ई.) के तत्वावधान में प्रदान किया गया।

डा. शिक्षा त्रिपाठी

सी.एम.एस. शिक्षिका डा. शिक्षा त्रिपाठी को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किये जाने पर सी.एम.एस. परिवार अत्यन्त गौरवान्वित है। पर्यावरण मित्र पुरस्कार छात्रों एवं युवा पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदान किया जाता है। डा. त्रिपाठी छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने में सतत प्रयासरत हैं।

डॉ. शिक्षा के प्रयासों से सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के छात्रों ने ‘सस्टेनबिलिटी एवं बायोडायवर्सिटी’ पर उल्लेखनीय कार्य किया है। इसके माध्यम से समाज के नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए ‘रिड्यूज, रियूज एंड रीसाईकिल’ की अवधारणा से अवगत कराया है।

सामाजिक जागरूकता के प्रयासों में सी.एम.एस. सदैव ही अग्रणी रहा है। सी.एम.एस. का मानना है कि जल, ऊर्जा व पर्यावरण जैसे विषयों पर लोगों के विचारों एवं जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन बहुत जरूरी है। सी.एम.एस. शिक्षकों के इन्ही प्रयासों का प्रतिफल है कि सी.एम.एस. छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरूकता के अभियानों एवं प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है।

 

About reporter

Check Also

शुक्रवार को 1335 ग्राम पंचायतों में किया गया ग्राम चौपालों का आयोजन

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) के निर्देशन में ...