Breaking News

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन

जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार सुबह पंजाब के फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया। वह यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कांग्रेस नेता (Congress MP Santokh Singh) को फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। खबर मिलते ही राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से निकल कर अस्पताल पहुंचे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्विटर पर पंजाबी में कांग्रेस सांसद के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा दुख हुआ है.. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा पिछले साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त होगी।

About News Room lko

Check Also

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 5 भारतीय मछुआरे

चेन्नई। श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 5 भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत ...