Breaking News

सम्मेलन की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव, 16 अक्टूबर को होगा संविधान बचाओं संकल्प सम्मेलन

अयोध्या। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग यहां काम कर रहे हैं। प्रत्याशी तय करना पार्टी हाईकमान का काम है। वह यहां मिल्कीपुर में प्रस्तावित संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी मामलों पर विफल हुई है।

छह दिनों तक माैसम साफ रहने के आसार, पोस्ट मानसून सीजन में सामान्य से 95 फीसदी कम बारिश

प्रस्तावित सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक और पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान बचाने की बात की है। संविधान को सुरक्षित रखना और उसका पालन करना कांग्रेस पार्टी का धर्म है।

सम्मेलन की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव, 16 अक्टूबर को होगा संविधान बचाओं संकल्प सम्मेलन

उन्होंने बैठक में प्रस्तावित सम्मेलन में आने वाले लोगों की संख्या, अब तक की गई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से गठबंधन से सपा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर कहा कि कांग्रेस काम कर रही है, निर्णय लेना हाई कमान का कार्य होता है। कांग्रेस का बूथ से लेकर सेक्टर और जोन के साथ ही दूसरे पदाधिकारी जुटे हुए हैं।

बहराइच के बवाल को लेकर कहा कि दंगा होना जिला प्रशासन व सरकार की असफलता है। सभी मामलों पर देश व प्रदेश की सरकार फेल हो चुकी है। राजधर्म का मतलब यह है कि हमारी प्रजा स्वतंत्र रहे, आनंदित रहे, संविधान और कानून का पालन हो। यह सरकार की नैतिक जिम्मेदारी होती है।

Please watch this video also 

 

यह सरकार तो केवल जनता को डरा रही है कि बुलडोजर चला देंगे। कानून और नियम की परिधि में जो आए उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में 16 अक्टूबर को संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन का आयोजन करेगी।

बैठक में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, प्रदेश महामंत्री मनौज गौतम, जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, राजेंद्र प्रताप सिंह सहित कार्यकर्ता व अन्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

शाहरुख खान ने कॉमेडी को लेकर किया खुलासा, बोले- हंसी-मजाक वह है जहां मैं…

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) सभी के पसंदीदा अभिनेता हैं। अपने बेहतरीन अभिनय से ...