Breaking News

नाव में चढ़ते समय पानी में गिर गये कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

वाराणसी। नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ गिरफ्तार हुए लोगों से मिलने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी शुक्रवार की सुबह वाराणसी पहुंचीं। उन्होंने पहले राजघाट (भैंसासुर) पर स्थित रविदास मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद वह नाव से गंगा के रास्ते रामघाट पहुंचीं। नाव पर चढ़ने से पहले आपाधापी के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू पानी में गिर गए, हालांकि वहां मौजूद सुरक्षाकमिर्यों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत संभाला।
प्रियंका गांधी आंदोलनकारी बीएचयू के छात्रों और सिविल सोसायटी के सदस्यों से मुलाकात करेंगी। इसमें दुधमुंही बच्ची चंपक के माता-पिता सहित कई अन्य समाज कार्यकर्ताओं शामिल होंगे।

 

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...