Breaking News

झूठ फरेब की चैम्पियन कांग्रेस कर रही है भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार- डा दिनेश शर्मा

  • महाराष्ट्र में चुनाव आतंक के पैरोकारों तथा आतंकियों को सजा दिलाने वालों के बीच में
  • शरद पवार की पार्टी की होगी बारामती में करारी हार
  • कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने दलितों पिछडों के आरक्षण का हक मारा
  • भाजपा की भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद के खिलाफ जीरो टालरेन्स की नीति
  • चुनाव में महाराष्ट्र में नकारात्मक ताकतों का हो जाएगा सफाया

नासिक। महाराष्ट्र भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद व यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने झूठ फरेब की चैम्पियन कांग्रेस संविधान को लेकर भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। वह देश में अव्यवस्था फैलाना चाहती है। उसकी इस साजिश को जनता के बीच में बेनकाब करने की जरूरत है।

झूठ फरेब की चैम्पियन कांग्रेस कर रही है भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार- डा दिनेश शर्मा

आज महाराष्ट्र में चुनाव आतंक के पैरोकारो तथा आतंकियों को सजा दिलाने वालों के बीच में हैं। कांग्रेस के लोग जहंा रात में कोर्ट खुलवाकर आतंकियों को बचाने की साजिश करते हैं वही दूसरी ओर भाजपा के मुंबई के प्रत्याशी है जो आतंकियों को कोर्ट में पैरवी करके सजा दिलाते हैं। यह देश का भाग्य तय करने वाला चुनाव है। हर एक सीट पर जीत सुनिश्चित करना जरूरी है।

बाह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- आप महात्मा गांधी की मुराद को पूरा कर रहे हैं

सुपर वारियर को सम्बोधित करते हुए डा शर्मा ने कहा कि इस बार के चुनाव में शरद पवार की पार्टी को बारामती में करारी हार का सामना करना पडेगा। उनका राज्य में सूपडा साफ हो जाएगा। महा विकास अघाडी में अन्दरखाने एकदूसरे का विरोध काफी गहरा है। उनके गठबंधन के दल एक दूसरे को जीतते हुए नहीं देखना चाह रहा है।

झूठ फरेब की चैम्पियन कांग्रेस कर रही है भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार- डा दिनेश शर्मा

उनका कहना था कि विपक्ष आरक्षण को लेकर भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने तो दलित और पिछडों का हक ही मार दिया है। उसने उनके हक का 4 प्रतिशत आरक्षण अल्पसंख्यकों को दे दिया है। यह कार्य बाबा साहेब की आरक्षण की व्यवस्था का अपमान है। दलित और पिछडों का हक मारने वाले अपने कुकर्म पर परदा डालने के लिए झूठ फैला रहे हैं। कांग्रेस की इस दोगली नीति को जन जन तक पहुचाया जाए।

छोटी मोटी चोरी करने आए थे…मिलीं इतनी गड्डियां, गठरी में बांधकर सिर पर उठाने पड़े नोट; फिर भी छूटे लाखों

प्रधानमंत्री मोदी का साफ कहना है कि उनके रहते कोई भी बाबा साहेब के संविधान और आरक्षण की व्यवस्था को हाथ नहीं लगा सकता है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद के खिलाफ जीरो टालरेन्स की नीति रही है। देश को इन बुराइयों से निजात दिलाने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। उद्धव ठाकरे ने बाला साहेब ठाकरे की नीतियों के विरूद्ध कार्य किए हैं। वे राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस के साथ हो गए हैं।

झूठ फरेब की चैम्पियन कांग्रेस कर रही है भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार- डा दिनेश शर्मा

शरद पवार और उद्धव कभी भी अपने परिवार से बाहर नहीं सोंच सकते हैं। एक को सुप्रिया की तो दूसरे को आदित्य के भविष्य की चिन्ता है पर मोदी को महाराष्ट्र की जनता की चिन्ता है। कांग्रेस राकपा और उद्धव की सेना नकारात्मक ताकते हैं तथा चुनाव में इनका सफाया जरूरी है। कांग्रेस की लुटेरी भावना का राहुल गांधी के अंकल सैम( कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा) ने खुलासा कर दिया है कि वह जनता की सम्पत्ति पर अमेरिका के पैटर्न पर कब्जा कर उसे एक वर्ग विशेष में बांटना चाहती है। ऐसे दल से बचकर रहने की जरूरत है।

कैंसर कारक इस रसायन के उपयोग पर लगा प्रतिबंध, शोधकर्ता बोले- लिवर कैंसर का बढ़ रहा था खतरा

उन्होंने कहा कि आज देश में माहौल भाजपा के पक्ष में है क्योंकि देश में हर स्थान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही चुनाव लड रहे हैं। यह चुनाव आने वाले महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के लिए भी भाजपा की जमीन को पुख्ता करेगा। सांसद कहना था कि सुपर वारियर चुनावी रणक्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ योद्धा होता है। राज्य में मतदान का प्रतिशत कम रहा है इसको देखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि भाजपा का मतदाता हर हाल में बूथ तक आए और मतदान करें। एमवीए इस बात से घबराया हुआ है कि उसके पास भाजपा जैसा कार्यकर्ता नहीं है और अभी तक जिन सीटों पर चुनाव हुआ है वहा पर भाजपा की जीत तय है।

झूठ फरेब की चैम्पियन कांग्रेस कर रही है भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार- डा दिनेश शर्मा

भाजपा के मतदाता के साथ ही उन लोगों से भी सम्पर्क किया जाए जो पार्टी की विचारधारा के नहीं हैं और उन्हें भी साथ लाने का प्रयास किया जाए। ऐसी स्थिति बनाने का प्रयास हो कि विरोधियों को बूथ पर बस्ता लगाने के लिए भी कार्यकर्ता नहीं मिले। कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। पार्टी के कार्यकर्ता और नेतृत्व में डंडे और झंडे का सम्बन्ध है। जब डंडा मजबूत होगा तो झंडा भी तेजी से लहराएगा।

खेत में छिपा था छह फीट लंबा मगरमच्छ, फुफकार सुन सहम गए लोग; घंटों मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू

चुनाव प्रभारी ने कहा कि किसान भाजपा सरकार की प्राथमिकता है और उसके मुद्दों का निराकरण करने के लिए पार्टी तैयार है। चुनावी व्यवस्था के कारण उसमें कुछ देरी हो रही है पर अनुमति मिलते ही किसानों की समस्या हल की जाएगी। मोदी सरकार ने खेती की आवश्यकताओं को देखते हुए ही किसान के लिए सम्मान निधि की व्यवस्था की है। किसान को उपकरण की खरीद पर अनुदान मिल रहा है। खाद बीज देने के साथ ही सिंचाई की व्यवस्था कर रहे हैं। खेती किसानी से महिलाओं को जोडकर नमो ड्रोन लखपति दीदी बनाने की योजना है।

झूठ फरेब की चैम्पियन कांग्रेस कर रही है भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार- डा दिनेश शर्मा

आने वाले समय में मोदी सरकार फ्री बिजली के संकल्प को पूरा करने जा रही है। इसके लिए घर घर सोलर पैनल लगाने व उससे बिजली पैदा करने का प्लान है। अब 70 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए सरकार आयुष्मान कवच उपलब्ध कराने जा रही है। इसके लिए फार्म भी भरवाया जाए। पहले मतदान फिर जलपान के नारे को हकीकत में क्रियान्वित करना होगा। चुनाव राष्ट्र रक्षा यज्ञ है और इसमें प्रत्येक व्यक्ति को आहुति देनी होगी।

‘सिंध में जबरन हो रहा हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन’, पाकिस्तान की सीनेट में दानेश पलयानी का दावा

उन्होंने नासिक लोकसभा, एवं डिंडोरी लोकसभा क्षेत्र के सुपर वारियर्स एवं लोकसभा-विधानसभा विस्तारकों को संयुक्त बैठक को संबोधित कर महायुति की महाविजय एवं मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। उसके बाद नासिक जिले में कैबिनेट मंत्री दादा भोसे प्रभारी मंत्री तथा शिवसेना शिंदे एनसीपी अजित दादा, आरपीआई तथा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ महायुती की बैठक को संबोधित किया।

झूठ फरेब की चैम्पियन कांग्रेस कर रही है भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार- डा दिनेश शर्मा

इस अवसर पर उपाध्यक्ष मुंबई भाजपा अमरजीत मिश्रा, प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी, जिलाध्यक्ष शंकर राव, जिला सचिव, योगेश चौबे, लोकसभा प्रभारी बापू पाटिल, जिला सचिव भूषण कासलेवाल, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, महाराष्ट्र जनजाति मोर्चा एनडी गावित, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा निखिल पवार आदि उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

सेबी से नोटिस मिलने के बाद हिंडनबर्ग ने अदाणी प्रकरण में खींचा कोटक बैंक का नाम, मिला यह जवाब

हिंडनबर्ग रिसर्च, एक अमेरिकी शॉर्ट सेलर, जिसने अदाणी समूह पर शेयर बाजार में हेरफेर और ...