Breaking News

ठंड के मौसम में रात को सोने से पहले करे पानी का सेवन नही होगी ये दिक्कत

कई बार रात को सोते वक्त आपको ठंड लगने लगती है जिसकी वजह से अचानक से आपकी नींद खुल जाती है। फिर आपको जल्दी से #नींद नहीं आ पाती है। ऐसे में जब आप अगले दिन ऑफिस जाते हैं तो आप ताजगी और एनर्जी से भरा महसूस नहीं करते हैं। जिससे आपकी कार्य क्षमता में भी गिरावट आने लग जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात को ठंड लगने के पीछे क्या कारण होता है? अगर नहीं तो आज हम आपको रात को ठंड लगने के पीछे की वजह बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं-

डॉक्टर्स के मुताबिक आपको रोजाना समय से सो जाना चाहिए। इसके लिए आप रात को सोने से पहले अपने फोन, लैपटॉप और टीवी को खुद से दूर कर दें क्योंकि अगर आप आपने एक बार फोन चलाना शुरू कर दिया तो फिर आपकी नींद भाग जाती है जिससे आपको सोने में दिकक्त होती है। इसके अलावा देर रात को चाय या कॉफी भूलकर भी नहीं पीनी चाहिए।

डॉक्टर्स के अनुसार,’रात को सोने से पहले आपको रोजाना पानी पीना चाहिए।’ इससे आपको रात में अच्छी नींद आती है। इसके साथ ही इससे आपकी त्वचा, पेट और शरीर हेल्दी बने रहते हैं। इसलिए आपको रोजाना रात को सोने से पहले पानी जरूर पीना चाहिए।

अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले पानी का सेवन करते हैं तो ये आपके शरीर में एक दवाई की तरह काम करता है। इसलिए डॉक्टर के अनुसार ‘सोने से पहले अगर आप रूम टेंपरेचर के हिसाब से पानी पिएंगे तो सुबह आपकी स्किन ग्लो करती है। इतना ही नहीं इससे आपका पेट भी अच्छे से साफ हो जाता है। साथ ही पूरा दिन आप एनर्जी और फ्रेशिंग फील करते हैं।

डॉक्टर्स के अनुसार सोने से पहले पानी पीने से आपका बॉडी टेंपरेचर कंट्रोल में बना रहता है। जिसकी वजह से आप हाइड्रेट रहते हैं। रिसर्च के अनुसार #डिहाइड्रेशन के कारण भी कई लोगों को सोते वक्त बहुत अधिक गर्मी या ठंड महसूस होती है। वहीं अगर आप सोने से पहले पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर का तापमान नॉर्मल रहता है। जिसकी वजह से आपको ठंड या गर्मी नहीं लगती है।

About News Room lko

Check Also

मलेरिया के लक्षण और कारण, जानिए इस रोग से बचाव के तरीके

आज यानी 25 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर मलेरिया दिवस मनाया जाता है। हर साल ...