Breaking News

संदिग्ध अवस्था में स्टाम्प वेंडर का शव पुरहा नदी में पड़ा मिला, पास में पड़ी मिली बाइक

• सोमवार की शाम से थे गायब उनका फोन भी बंद था।

• प्रतिदिन शाम को शिव मंदिर जाते थे पर कल नही पहुँचे।

औरैया/बिधूना। कोतवाली बिधूना क्षेत्र में अछल्दा बिधूना मार्ग पर पुरहा नदी के पुल के नीचे स्टाम्प वेंडर (Stamp Vendor) का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला है। जिसके पास मोटरसाइकिल भी पड़ी थी। सुबह राहगीरों ने शव को नदी किनारे पड़ा देख तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसी बीच वहां से निकल रहे कस्बा के लोगों ने शव की पहचान स्टाम्प वेंडर वीरेन्द्र दीक्षित के रूप में की। स्टाम्प वेंडर की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

स्टाम्प वेंडर का शव

👉पलायन : किसी के लिए वरदान, किसी के लिए श्राप

जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला किशोरगंज निवासी वीरेन्द्र कुमार दीक्षित (53 वर्ष) पत्र राम अवतार दीक्षित तहसील बिधूना में स्टाम्प वेंडर थे। वह धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वीरेन्द्र दीक्षित सोमवार की शाम से गायब थे। उनका फोन भी बंद था। मंगलवार की सुबह करीब 07 बजे सब्जी लेकर निकले रहा एक किसान बोरा सही करने के लिए पुरहा नदी के पुल पर रूका तो उसने देखा कि नदी में किसी का शव पड़ा है और उसके पास में बाइक भी पड़ी है। जिसकी जानकारी उसने पुलिस को दी।

स्टाम्प वेंडर का शव

पुरहा पुल के नीचे शव पड़े होने की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और देखते ही देखते वहां पर भीड़ लग गयी। इसी दौरान वहां से निकल रहे कस्बा निवासी उदयवीर सिंह ने शव की पहचान वीरेन्द्र दीक्षित स्टाम्प वेंडर के रूप में की। जिसके बाद इस बात की जानकारी परिजनों को दी गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे गौरव दीक्षित ने बताया कि चाचा कल शाम से गायब थे। देर रात्रि करीब 9 बजे उनका फोन मिलाया तो वह बंद बोल रहा था। हम लोग उनकी तलाश में लगे थे। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

👉अतीक की हत्या के बाद मुख्तार की बढ़ी टेंशन? जेल के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

उधर पसुआ गांव निवासी स्टाम्प वेंडर उदयभान सिंह ने बताया कि वीरेन्द्र दीक्षित बीती शाम करीब 6ः30 उन्हें कस्बा बिधूना में अछल्दा मार्ग पर मिले थे। पूछा तो बताया कि किसी काम से वह रूरूगंज जा रहे हैं। बताया कि गांव का मोड़ आ जाने पर वह गांव चले आये और वीरेन्द्र दीक्षित रूरूगंज की ओर बढ़ गये थे। बाद में कैसे क्या हुआ बता नहीं सकता।

स्टाम्प वेंडर का शव

धार्मिक प्रवृत्ति के थे वीरेन्द्र- स्टाम्प वेंडर वीरेन्द्र दीक्षित धार्मिक प्रवृत्ति के थे। वह प्रतिदिन शाम को कस्बा में अछल्दा रोड़ स्थित शिव मंदिर पर जाते थे और पूजा अर्चना करते थे। इसके अलावा मंदिर पर प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकांड का पाठ भी करते थे। मंदिर कमेटी के सदस्य अले स्वर्णकार ने बताया कि वीरेन्द्र दीक्षित कल शाम को पूजा पाठ के समय मंदिर नहीं आये थे। एक बेटा मानस दीक्षित एवं दो बेटियां इच्छा व सौम्या हैं।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

पोस्टमार्टम में नहीं खोला जाएगा सिर, स्कैनर से होगा काम, इसी तकनीक से हुआ राजू श्रीवास्तव का पोस्टमार्टम

लखनऊ: केजीएमयू में ऐसी तैयारी चल रही है कि मॉर्च्यूरी में हर शव का सिर ...