Breaking News

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया ये विडियो , एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर आए नजर

क वक्त था जब दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का अफेयर बॉलीवुड की सुर्खियों में रहा करता था। दोनों स्टार्स एक-दूसरे के लिए सीरियस थे। लेकिन, बाद में न जाने किसकी नजर इनके रिश्ते को लगी कि दोनों की राहें जुदा हो गईं।

आज दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं। दीपिका पादुकोण ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। यह वीडियो एनिमेटिड है।

दीपिका ने वीडियो शेयर करने के साथ एक मीनिंगफुल कैप्शन भी लिखा है। दीपिका ने फिल्म से लगातार दो-तीन क्लिप शेयर किए हैं। एक वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, ‘पीस ऑफ माय हार्ट, सोल।’ वीडियो बेहद रोमांटिक अंदाज में बनाई गई थी, जिसमें दोनों को एक दूसरे को माथे से माथा मिलाते हुए दिखाया गया था। इसे भी दीपिका ने अपनी स्टोरी पर जगह दी है।

यह वीडियो दरअसल, ‘ये जवानी है दीवानी’ का है। इस फिल्म की रिलीज को आज दस साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर दीपिका पादुकोण ने यह वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।

 

About News Room lko

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...