Breaking News

‘मिशन अनिवार्य’ के तहत दिल्ली BJP आज से बांटेगी 6 लाख सैनेटरी नैपकिन

नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी आज से ‘मिशन अनिवार्य’ की शुरुआत करते हुए दिल्ली के झुग्गी-बस्ती में रहने वाली और अन्य जरूरतमंद किशोरी व महिलाओं को 6 लाख सैनेटरी नैपकिन बांटेगी। इस मिशन की शुरुआत बीजेपी दिल्ली पुलिस की महिला विंग के साथ मिलकर करेगी और इसका शुभारम्भ प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी करेंगे।

मीडिया रिलेशन हेड नीलकांत बक्शी मुताबिक कोरोना संकटकाल में जब पूरा देश शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहा है, तब यह जरूरी हो जाता है कि भारत की ज्यादा से ज्यादा किशोरियों व महिलाओं को आवश्यक वस्तुएं मुहैया कराई जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए 6 लाख सैनेटरी नैपकिन बांटने का फैसला लिया गया है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से महिला पुलिस के सहयोग से झुग्गी-झोपड़ी व बस्तियों में रहने वाली महिलाओं के बीच सैनेटरी पैड का वितरण किया जाएगा। ऐसा करने से झुग्गी-झोपड़ी और बस्तियों में रहने वाली गरीब महिलाएं पुलिस से सीधे संवाद कर पाएंगी और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। जिससे वह जरूरत पड़ने पर अपने हक के लिए आवाज उठा सकेंगी और जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद ले सकेंगी।

About Samar Saleel

Check Also

परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन

मुंबई। जब इस देश में एक खेल के रूप में आर्म रेसलिंग के विकास की ...